BJP ने कहा गिरफ्तार करो, PM ने दिया अवार्ड... 'बीफ कंट्रोवर्सी' के बाद कामिया जानी को क्यों किया गया सम्मानित?

Kamiya Jani: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, शुक्रवार 8 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में पहला राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किया। इस पुरस्कार के लिए जनता की अपार भागीदारी देखी गई। इसके लिए 1.5 लाख से अधिक नामांकन हुए और लगभग 10 लाख वोट पड़े।

क्रिएटर अवार्ड पाने वाले लोगों में फेमस ट्रेवल एंड फूड ब्लॉगर कामिया जानी भी शामिल हैं। यूट्यूबर कामिया जानी को शुक्रवार को राष्ट्रीय क्रिएटर पुरस्कार समारोह के दौरान सर्वश्रेष्ठ ट्रैवल क्रिएटर का पुरस्कार मिला।

Kamiya Jani gets National Creators Award

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुरस्कार लेते समय जानी ने कहा कि उन्होंने देशभर के कई मंदिरों को कवर किया है। कामिया जानी ने देश भर में मंदिरों के विकास के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद भी दिया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उठाई थी कामिया की गिरफ्तारी की मांग
करीब 4 महिने पहले कामिया काफी विवादों में घिर गईं थी। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कामिया का खुब विरोध किया था और उनकी गिरफ्तारी की भी मांग उठाई थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकप्रिय ऑनलाइन फूड और ट्रैवल चैनल कर्ली टेल्स के संस्थापक कामिया जानी पर 'बीफ प्रमोटर' होने का आरोप लगाया था। इसके अलावा बीजेपी ने बीजू जनता दल (बीजेडी) नेता वीके पांडियन पर 12वीं सदी के मंदिर तक पहुंच देने का भी आरोप लगाया था।

जगन्नाथ मंदिर परिसर का वीडियो वॉयरल होने के बाद शुरु हुआ था विवाद
विवाद तब शुरू हुआ जब कामिया जानी का जगन्नाथ मंदिर परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। राज्य की भाजपा इकाई ने यूट्यूबर का कथित तौर पर गोमांस खाने का एक पुराना स्क्रीनशॉट साझा किया और उसे 'महाप्रसादम' खाते हुए उनकी तस्वीर के साथ जोड़ दिया था।

कामिया पर लगा था गोमांस प्रचारक होने का आरोप
भाजपा ने कामिया के जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश पर सवाल उठाते हुए पूछा कि एक कथित गोमांस प्रचारक ने मंदिर में प्रवेश कैसे किया और कहा कि उसने जगन्नाथ भक्तों की भावनाओं को आहत किया है।

पार्टी ने इस मामले में उनकी और पांडियन की गिरफ्तारी की भी मांग की थी। ओडिशा भाजपा के महासचिव जतिन मोहंती ने कहा था कि जगन्नाथ भक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन दोनों (कामिया और पांडियन) को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

मंदिर प्रबंधन, बीजद और कामिया ने दी थी मामले पर सफाई
भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि विपक्षी दल बेबुनियाद आरोप लगा रहा है और उस पर मंदिर के विकास को लेकर असहिष्णु होने का आरोप लगाया। ओडिशा में सत्तारूढ़ दल ने यह भी स्पष्ट किया कि जानी ने राधा बल्लव 'मठ' में 'महाप्रसाद' लिया था, न कि मंदिर परिसर के अंदर।

ओडिशा के पुरी में जग्गनाथ मंदिर की अपनी यात्रा पर विवाद के बीच, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कामिया जानी ने साफ किया था कि उन्होंने कभी भी गोमांस नहीं खाया या उसका प्रचार नहीं किया है।

अब कामिया को पीएम मोदी द्वारा सर्वश्रेष्ठ ट्रैवल क्रिएटर का पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साथ ही कामिया ने शुक्रिया अदा करते हुए देशभर के कई मंदिरों को कवर करने की बात की। खास बात यह है कि कामिया का विवाद भी मंदिर से ही जुड़ा था और आज उन्हें ट्रैवल क्रिएटर के रुप में ही सम्मानित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+