Dr Kamaltai Gavai ने RSS के शताब्दी समारोह में भाग लेने से क्यों किया इनकार? ओपन लेटर लिखकर बताया कारण
Kamaltai Gavai RSS Centenary Event: कमलताई गवई ने RSS के कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया है। महाराष्ट्र के अमरावती में 5 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। 84 वर्षीय कमला गवई ने यह निर्णय विवादों और आलोचनाओं के कारण लिया।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया भुषण रामकृष्ण गवई (BR Gavai) की मां इस मुद्दे को लेकर चर्चा में हैं। कमला गवई ने इस निर्णय को एक खुला पत्र लिखकर शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि जैसे ही इस कार्यक्रम की खबर सामने आई, उन्हें और उनके परिवार को आलोचनाओं और आरोपों का सामना करना पड़ा।

कमला गवई ने लिखा कि उनका परिवार हमेशा डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा का पालन करता रहा है। उनके पति, स्वर्गीय दादासाहेब गवई, ने जीवनभर अंबेडकरवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया और समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के हित में काम किया। कमलाताई ने साफ किया कि अगर वे मंच पर होतीं तो वहां अंबेडकरवादी विचारधारा को ही रखतीं। लेकिन विवाद और आरोपों के चलते उन्होंने कार्यक्रम में शामिल न होने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें: बच्ची ने पिता से मांगे 1 करोड़, CJI BR Gavai ने मां की लगा दी क्लास, जानें क्या है पूरा मामला
'अंबेडकरवादी आंदोलन को समर्पित जीवन'
कमला गवई ने अपने पत्र में कहा कि उनके पति दादासाहेब गवई ने अपने जीवन को अंबेडकरवादी आंदोलन को समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के लिए कई मुद्दों को उठाया और अलग-अलग मंचों पर जाकर समाज में बदलाव लाने की कोशिश की। उनका कहना था कि उनके पति अक्सर ऐसे कार्यक्रमों में भी जाते थे जिनकी विचारधारा उनसे अलग होती थी, लेकिन उनका उद्देश्य हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के हित को लेकर था। उन्होंने स्पष्ट किया कि दादासाहेब गवई कभी भी RSS की हिंदुत्व विचारधारा को अपनाए नहीं।
'अगर मैं मंच पर होती तो अंबेडकरवादी विचारधारा रखती'
कमलताई ने अपने पत्र में लिखा, "अगर मैं 5 अक्टूबर के RSS समारोह में मंच पर होती, तो मैं वहां अंबेडकरवादी विचारधारा को रखती।" उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी के विचारों को चुनौती देना नहीं था, बल्कि अपने और अपने परिवार की विचारधारा को साझा करना था। हालांकि, कार्यक्रम के समाचार के बाद उन्हें और उनके परिवार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, जिसे देखकर उन्होंने समारोह में भाग न लेने का निर्णय लिया।
स्वास्थ्य और उम्र को भी बताया कारण
कमला गवई ने अपने पत्र में यह भी जिक्र किया कि उनकी उम्र 84 साल है। वे स्वास्थ्य कारणों से इलाज करवा रही हैं। उनका कहना था कि वह इस विवाद और आरोपों के चलते मानसिक रूप से भी परेशान थीं और इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया।
कमला गवई ने कहा कि वे सभी लोगों के प्रति सद्भावना रखती हैं और समाज के हर व्यक्ति का स्वागत करती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह निर्णय केवल आलोचनाओं और विवाद के कारण है और इसका किसी संगठन या व्यक्ति के प्रति कोई नकारात्मक इशारा नहीं है। उनका संदेश था कि विचारधारा साझा करना और संवाद बनाना समाज की प्रगति के लिए जरूरी है, लेकिन विवादों से बचने और अपने परिवार की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था।
ये भी पढ़ें: खजुराहो की मूर्ति टिप्पणी पर मचा बवाल, CJI BR Gavai ने दी सफाई, कहा– सभी धर्म बराबर
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications