कमला मिल आग: मोजो बिस्त्रो पब का मालिक युग पाठक गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई के लोअर परेल स्थित कमला मिल कंपाउंड में 29 दिसंबर को लगी आग के मामले में 'मोजो बिस्त्रो' पब के मालिकों में से एक युग पाठक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोजो बिस्त्रो रेस्तरां में सह मालिक पुणे के पूर्व पुलिस चीफ केके पाठक के बेटे युग पाठक और बॉलीवुड गायक शंकर महादेवन के बेटे सिद्धार्थ हैं। इस आग में 14 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले 'वन अबव' पब के दो मैनेजरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अग्निशमन विभाग की जांच रिपोर्ट में अहम खुलासे
मुंबई की कमला मिल्स कंपाउंड हादसे की जांच रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। जांच रिपोर्ट के मुताबिक रेस्टों-पब में आग 'मोजो बिस्ट्रो' पब में पहले लगी थी, जो बाद फैलते हुई 'वन एबव' ओपर पब-रेस्टो तक पहुंच गई। रिपोर्ट के मुताबिक मोजो बिस्त्रो में हुक्कों की वजह से आग लगी थी। यह दोनों पब अवैध रूप से चलाए जा रहे थे। इस हादसे में जो 14 मौतें हुई थी।

हुक्के से पर्दे में लगी आग ने ली 14 जान
रिपोर्ट में बताया गया है कि जलते हुए कोयले को हटाते समय या उसकी आग बढ़ाने के लिए पंखा करते समय आग किसी पर्दे या सजावटी सामान में लग गई। जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसे से पहले मोजो रेस्तरां में हुक्का सर्व करने की तैयारी की जा रही थी। जिसके बाद ये आग लगी। जबकि रेस्तरां में शराब और हुक्का परोसने की इजाजत नहीं थी। इसके बावजूद भी यह धंधा अवैध रूप से चलाया जा रहा था।

सुरक्षा का नहीं था इंतजाम, छत पर अवैध टॉयलेट बनाए गए थे
पुलिस की जांच में पता चला है कि, कमला मिल्स कंपाउंड की छत पर चल रहा रेस्टो-ओपन पब एमसीडी की बिना परमिशन के चल रहा था। इसके अलावा जिस टॉयलेट में 14 लोगों की मौत हुई थी वे भी अवैध रुप से बनाए गए थे। आग और धुएं से बचने के लिए काफी लोग टॉयलेट में घुस गए, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग टॉयलेट पहुंच गई और 14 लोगों की धुएं से दम घुटकर मौत हो गई।
-
Mumbai Pune Expressway: खुशखबरी, इतने दिनों तक टोल फ्री रहेगा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे, क्या है आखिर वजह? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला












Click it and Unblock the Notifications