ज्योतिरादित्य सिंधिया के 'सड़क पर उतरने' वाले बयान पर बोले सीएम कमलनाथ- तो उतर जाएं
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह सामने आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़क पर उतरने की बात कही थी। टीकमगढ़ जिले में कुडीला गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर मध्यप्रदेश सरकार घोषणापत्र में किए वादे को पूरा नहीं करती तो वह सड़क पर उतरेंगे। वहीं, अब इसपर राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिक्रिया भी आई है।
Recommended Video

सीएम कमलनाथ दी प्रतिक्रिया
सीएम कमलनाथ से जब पत्रकारों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के सड़क पर उतरने वाले बयान का हवाला देते हुए सवाल किया तो, कमलनाथ बोले- तो उतर जाएं। इसके पहले, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि असंभव है कि कांग्रेस पार्टी कोई वादा करे और उसे पूरा न करे। अगर कांग्रेस ने कुछ वादा किया है, तो उसे पूरा करना बहुत जरूरी है। सिंधिया ने कहा था, 'उस दौरान भी मैंने आपकी आवाज उठाई थी और आज भी आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि अगर मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार घोषणा पत्र में अंकित बातों को पूरा नहीं करती तो आपके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सड़क पर उतरेगा।'
वादे पूरे नहीं हुए तो सड़क पर उतरेंगे- सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था, 'सरकार अभी बनी है, थोड़ा सब्र रखने की जरूरत हैं। हमारी बारी भी आएगी और अगर ना आए तो चिंता मत करना, आपकी ढाल भी मैं बनूंगा और आपका तलवार भी मैं बनूंगा। इसके पहले भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर निराशा जताई थी। सिंधिया ने कहा था कि दिल्ली चुनाव के नतीजे हमारे लिए बेहद निराशाजनक हैं। हमारी पार्टी को नई विचारधारा और नई कार्यशैली की सख्त जरूरत है। देश बदल चुका है, लिहाजा हमे भी बदलने की जरूरत है और नए रास्तों और विकल्पों पर विचार करना चाहिए ताकि देश के लोगों से हम संपर्क स्थापित कर सके।

कमलनाथ के मंत्री दी थी कर्जमाफी पर सफाई
प्रदेश के सहकारिता, संसदीय कार्य और सामान्य प्रशासन मंत्री गोविंद सिंह ने किसान ऋण माफ नहीं करने पर सफाई दी थी। गोविंद सिंह ने एक जनसभा में कहा था, राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार बनाने के बाद हम 10 दिनों में 2 लाख रुपये तक के किसान ऋण माफ करेंगे, लेकिन हम नहीं कर सके। विपक्ष का कहना है कि हमने आपके साथ विश्वासघात किया है। मैं कहना चाहता हूं कि स्थिति कठिन है इसलिए ऋण माफ करने में देरी हो रही है।'
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications