आइटम वाले बयान पर कमलनाथ ने जताया खेद, बोले-किसी के अपमान करने के लिए नहीं कहा

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार का आज शाम पांच बजे थम गया। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को अपने 'आइटम' वाले बयान पर खेद व्यक्त किया है। कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने किसी को अपमान करने के लिए यह बयान नहीं दिया था। बता दें कि कमलनाथ के इस बयान पर बीजेपी ने जमकर हंगामा किया। उन्हें चुनाव प्रचार में इस मुद्दे को जमकर उछाला था।

Recommended Video

    Kamal Nath ने अपने Item वाले बयान पर जताया खेद, Scindia के आरोपों को किया खारिज | वनइंडिया हिंदी
    Kamal Nath expressed regret over his item remarks on bjp leader imarti devi in my by poll

    कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन कहा, मैंने जो बात कही वह सबके सामने कही। मैं लोकसभा में इतने साल रहा हूं, हमारी सीट आती है, जिसपर लिखा होता है आइटम नंबर-1, नंबर-2, नंबर-3। इस भाषा से मैं परिचित हूं। किसी का अपमान करने के लिए मैंने कुछ नहीं कहा और मैंने कहा मैं खेद व्यक्त करता हूं। सीएम के इस बयान की बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायक दर्ज करवाई थी।

    इसके बाद, चुनाव आयोग ने कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा वापस ले लिया था। आयोग ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा था कि आदर्श आचार संहिता के बार-बार उल्लंघन और उन्हें (कमलनाथ को) जारी की गई सलाह की पूरी तरह से अवहेलना करने को लेकर आयोग मध्य प्रदेश विधानसभा के वर्तमान उपचुनावों के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के राजनीतिक दल के नेता (स्टार प्रचारक) का दर्जा तत्काल प्रभाव से समाप्त करता है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोग आते-जाते रहे हैं. कोई न कोई कारण रहा, लेकिन इस तरह की गद्दारी और बिकाऊ पहली बार देखी है। मुझे जनता पर पूरा विश्वास है। वह इसका जवाब 3 नवंबर को देगी। मालूम हो कि मध्य प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव के प्रचार के दौरान कमलनाथ ने इमरती देवी को लेकर आइटम शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद बीजेपी समेत कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नाराजगी जताई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+