Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने ली राज्यसभा में तमिल में शपथ, भड़के लोग- 'सीट वेस्ट हुई'

Kamal Haasan Rajya Sabha oath: मशहूर अभिनेता और मक्कल नीधी मय्यम (MNM) पार्टी के प्रमुख कमल हासन ने शुक्रवार, 25 जुलाई को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। उन्होंने संसद में तमिल भाषा में शपथ ली, जिसे सुनकर वहां मौजूद सांसदों ने मेज थपथपाकर उनका स्वागत किया। यह कमल हासन के राजनीतिक करियर का एक बड़ा कदम है, क्योंकि यह पहली बार है जब उन्होंने संसद में कोई आधिकारिक भूमिका निभानी शुरू की है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 69 साल के कमल हासन ने जैसे ही तमिल में शपथ ली, सदन में जोरदार तालियां और मेज थपथपाने की आवाजें गूंज उठीं। हिंदी बनाम तमिल भाषा विवाद के बीच हासन का शपथ ग्रहण काफी चर्चा में रहा। लोगों ने इसे तमिल संस्कृति और पहचान के सम्मान के रूप में भी देखा।

kamal-haasan-takes-oath-in-tamil

शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए हासन ने कहा, "मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं और यह मेरे लिए सम्मान की बात है।" हालांकि, कमल हासन की शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन देखने को भी मिल रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि सीट वेस्ट हो गई।

DMK गठबंधन से मिली राजनीतिक मजबूती

कमल हासन की राज्यसभा में एंट्री DMK-नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन की रणनीतिक साझेदारी का परिणाम है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में MNM ने DMK को समर्थन दिया था और उसी के बदले में गठबंधन ने उन्हें राज्यसभा सीट देने का वादा किया था। इस वादे को निभाते हुए DMK ने उन्हें उच्च सदन में भेजा।

निर्विरोध चुने गए छह सदस्य

12 जून को तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए कुल छह उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। इन सभी को रिटर्निंग ऑफिसर सुब्रमणि द्वारा चेन्नई सचिवालय में प्रमाण पत्र सौंपे गए। इस समारोह में उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और अन्य सांसद भी उपस्थित थे।

इन निर्वाचित सदस्यों में कमल हासन के साथ-साथ DMK की कवयित्री सलमा (ए रोक्कैया मलिक), एसआर सिवलिंगम, और पी. विल्सन (जो दूसरी बार राज्यसभा पहुंचे हैं) शामिल हैं। वहीं AIADMK की ओर से आईएस इनबदुरई और धनपाल भी निर्वाचित हुए हैं।

तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत का गणित

तमिलनाडु विधानसभा की कुल 234 सीटों में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए किसी उम्मीदवार को कम से कम 34 विधायकों का समर्थन चाहिए। DMK-नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन के पास कुल 158 विधायक हैं - जिनमें DMK के 133, कांग्रेस के 17, VCK के 4, CPI और CPM के 2-2 विधायक शामिल हैं। इस संख्या बल के कारण गठबंधन को राज्यसभा की चार सीटें आसानी से मिल गईं।

हालांकि कमल हासन की पार्टी MNM अब तक कोई बड़ी चुनावी सफलता हासिल नहीं कर सकी है। 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में पार्टी को 2.62% वोट शेयर मिला था, लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। इसके बावजूद DMK के साथ रणनीतिक गठजोड़ के जरिए हासन ने अपनी राजनीतिक स्थिति को नई दिशा दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+