कमल हासन का भाजपा या कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बड़ा बयान

नई दिल्ली। अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने कहा है कि आगामी चुनावों के लिए उनकी पार्टी ने किसी से भी गठबंधन के लिए दरवाजे बंद नहीं किए हैं। शुक्रवार को दिल्ली में हिन्दुस्तान टाइम्स के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से उन्हें और देश को आने वाले वक्त में बहुत उम्मीदे हैं। उन्होंने भाजपा के साथ भी किसी तालमेल को नहीं नकारा है।

kamal hasaan says rahul gandhi bjp no one is politically untouchable

कमल हासन ने कहा कि उनकी पार्टी मक्कल निधि मैयम अपने लक्ष्य निर्धारित कर रही है। अभी हमारी शुरुआत है और हम बेहतर तरीके से बढ़ रहे हैं। गठबंधन पर हासन ने कहा, कि तमिलनाडु की बेहतरी उनका टॉप एजेंडा है। ऐसे में जो पार्टी तमिलनाडु और उसके डीएनए को समझेगी, वो मेरे लिए अपनी ही पार्टी है। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर फिलहाल सभी रास्ते खुले हैं।

कमल हासन ने फिल्मी दुनिया से राजनीति का रुख किया है। रजनीकांत ने भी कुछ समय पहले ही पार्टी बनाई है। ऐसे में माना जा रहा है कि दक्षिण भारत के ये दो फिल्म सुपरस्टार राजनीति के क्षेत्र में भी एक-दूसरे के सामने चुनौती बनेंगे। कमल हासन से पार्टी बनाने के बाद से ही उनके कभी आम आदमी पार्टी को कभी कांग्रेस के साथ तालमेल कर चुनाव लड़ने की खबरें आती रही हैं। दोनों ही पार्टियों के नेताओं से वो मिल भी चुके हैं।

कलन हसन अभी तक दूसरी पार्टियों के मुकाबले भाजपा पर हमलावर रहे हैं। हाल ही में मोदी सरकार में फ्रांस के साथ हुए राफेल सौदे में भी उन्होंने गड़बड़ की बात कही थी। हासन ने कहा था कि वो किसी पर आरोप नहीं लगा रहे लेकिन इस डील को लेकर उन्हें संदेह है। ऐसे में इसकी जांच हो। हालांकि शुक्रवार को उन्होंने संकेत दिए कि भाजपा भी उनके लिए 'अछूत' नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+