जीएसटी को लेकर अभिनेता कमल हासन ने उठाए सवाल

देश दुनिया के मुद्दों पर अकसर अपनी बात रखने वाले कमल हासन ने कहा कि जीएसटी ने बुरा असर डाला है।

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता कमल हासन ने जीएसटी पर बुरे प्रभाव को लेकर चिंता जाहिर की है। हासन ने कहा कि नोटबंदी को कालेधन पर चोट करने को लाया गया था लेकिन जीएसटी ने हमें दो कदम पीछे धकेला है। वहीं फिल्मों टिकट पर 28 फीसदी कर को लेकर उन्होंने कहा कि मैं सबसे ज्यादा टैक्स स्लैब में हूं तो मुझे इंडस्ट्री छोड़नी पड़ेगी।

Kamal Haasan, DeMonetisation, GST, जीएसटी, नोटबंदी, कमल हासन

देश दुनिया के मुद्दों पर अकसर अपनी बात रखने वाले कमल हासन ने हाल ही में कहा है कि वो अपनी सामाजिक जिम्मेदारी साबित करने के लिए आमिर खान की तरह 'सत्यमेव जयते' जैसा सो नहीं करते, वैसे वो समाज के लिए काफी काम करते हैं।

हासन जल्द ही तमिल में बिग बॉस भी करते दिखने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस शो की पहुंच काफी ज्यादा है। बिग-बॉस के आलीशान घर का निर्माण एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से हुआ है। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल विजय पर 25 जून से होगा। इस घर के अंदर 14 कंटेस्टेंट 100 दिनों तक रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+