अपने ऑफिस में सीढ़ियों से गिरे कमल हासन, अस्‍पताल में भर्ती

चेन्‍नई। साउथ के सुपरस्‍टार और हिंदी फिल्‍मों में भी अपनी एक्‍टिंग का लोहा मनवा चुके कमल हासन अस्‍पताल में भर्ती हो गए हैं। वो आज सुबह चेन्‍नई स्‍थित अपने ऑफिस में सीढ़ियों से गिर गए जिसके बाद उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया है। कमल हासन को चेन्‍नई के अपोलो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

हासन का कहना कि देश छोड़ दूंगा, दुखी कर गया

Kamal Haasan rushed to hospital after minor fracture, condition stable

डॉक्टरों के मुताबिक अगर चोट गंभीर हुआ तो शायद सर्जरी भी करनी पड़ सकती है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनके साथ है। कमल हासन के सहयोगी ने बताया कि उन्‍हें अभी कुछ दिन तक अस्‍पताल में ही रहना पड़ेगा।

आपको बता दें कि अपनी फिल्मों में स्टंट के लिए मशहूर कमल साउथ के बड़े स्टार हैं, किसी फिल्म को हिट होने के लिए कमल का नाम ही काफी होता है। कमल ने इन दिनों अपनी आगामी हास्य फिल्म 'शबाश नायडू' की शूटिंग से कुछ दिनों का ब्रेक लिया था। कमल की इस सप्ताहांत लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एलआईएफएफ) में शिरकत करने की योजना थी, लेकिन अब यह योजना रद्द हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+