कमल हासन के हिन्दू आतंकवाद की बात पर भड़के विनय कटियार, कहा- माफी मांगें अभिनेता

नई दिल्ली। अभिनेता कमल हासन के अपने एक लेख में दक्षिणपंथियों के हिंसा का रास्ता अख्तियार करने और हिन्दी आतंकवाद को एक हकीकत बताने पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा सांसद विनय कटियार ने इस पर कहा है कि कमल हासन को अपने लेख के लिए माफी मांगनी चाहिए। कटियार ने कहा कि बिना किसी आधार के हासन ने ये लेख लिखा है और इस पर उनको क्षमा मांगनी ही चाहिए, वो राजनीति के लिए इस तरह के बयान नहीं दे सकते।

मानहानि भी करूंगा: कटियार

मानहानि भी करूंगा: कटियार

विनय कटियार ने कहा कि कमल हासन का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए। कटियार ने कहा कि वो इसमें कमल पर मानहानि भी करेंगे। कमल हासन के इस लेख पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी विरोध करते हुए कहा कि हासन नैतिक तौर पर भ्रष्ट बताया है। स्वामी ने कहा कि 'हिंदू आतंकवाद' के कोई सबूत नहीं हैं, ऐसे में ये लेख बेतुका है। भाजपा नेता मुरलीधरन ने भी कमल हासन पर सवाल खड़े किए।

हासन ने पत्रिका में लिखा है लेख

हासन ने पत्रिका में लिखा है लेख

कमल हासन ने तमिल की साप्ताहिक पत्रिका 'आनंदा विकटन' में एक लेख लिखा है। इस लेख में हासन ने लिखा है कि पहले पहले राइट विंग के लोग सीधे हिंसा से बचते थे लेकिन अब ये ताकत दिखाते हैं और हिंसा करते हैं। हासन ने लिखा है कि हिंदू कैंपों में आज आतंकवाद का प्रवेश हो चुका है।

उन्होंने कहा है कि दक्षिणपंथी लोग अब हिंसा पर उतारू हो रहे हैं और आप ये नहीं कह सकते कि ये ताकते आतंक नहीं फैला रही हैं और देश में हिन्दू आतंकवाद नहीं है। लेख में हासन ने लिखा है कि पहले पहले राइट विंग के लोग सीधे हिंसा से बचते थे लेकिन अब ये ताकत दिखाते हैं और हिंसा करते हैं। हासन ने लिखा है कि हिंदू कैंपों में आज आतंकवाद का प्रवेश हो चुका है।

हिन्दू आतंकवाद हकीकत है: कमल

हिन्दू आतंकवाद हकीकत है: कमल

हासन ने लिखा है कि दक्षिणपंथियों को अगर 'हिंदू आतंकवादी' कहा जाता है तो वे किस आधार पर इसे गलत कह सकते हैं। हासन ने कहा कि दक्षिणपंथियों को ये समझना चाहिए कि हिंसात्मक गतिविधियों से कभी किसी को कोई फायदा नहीं होता है। हासन ने अपने लेख में हिंसा से निपटने के लिए तमिलनाडु सरकार की आलोचना की है जबकि केरल सरकार की तारीफ की है। आपको बता दें कि अभिनेता कमल हासन ने पिछले दिनों दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। जिसके बाद से लगातार हासन के जल्दी ही राजनीति में एंट्री की खबरें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+