क्यों राहुल गांधी के साथ Bharat Jodo Yatra में हुआ शामिल? Kamal Haasan ने बताई वजह
अभिनेता कमल हासन तमिलनाडु में अलग राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस के मंच पर दिखे कमल हासन ने कहा, देश की बात आने पर पार्टी लाइन से अलग कांग्रेस के साथ आए हैं।

Kamal Haasan Bharat Jodo Yatra के दौरान कांग्रेस सांसदों के साथ मंच शेयर करते दिखे। उन्होंने कहा, एक भारतीय के तौर पर वे भारत जोड़ो यात्रा में आए हैं। उनके पिता कांग्रेसी थे, लेकिन अलग विचारधाराओं के कारण अलग तमिलनाडु में अलग पार्टी बनाई। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से कमल हासन की वीडियो ट्वीट की। उन्होंने कहा, "मैं आईने के सामने खड़ा हुआ और खुद से कहा- यही वक्त है जब देश को मेरी सबसे ज्यादा जरूरत है। फिर मेरे अंदर से आवाज आई - "कमल... भारत तोड़ने की मदद मत करो, जोड़ने की मदद करो।""
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु से शुरू होने के बाद अब तक 9 राज्यों के कई इलाकों को कवर कर चुकी है। राजस्थान के बाद हरियाणा जाने से पहले भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंची और अभिनेता कमल हासन राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई सांसदों के साथ भारत जोड़ो यात्रा के मंच पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि देश की बात आने पर राजनीतिक दलों से इतर सब लोग एक साथ खड़े होते हैं, इसलिए वे भारत जोड़ो यात्रा के मंच पर पहुंचे हैं।
मैं आईने के सामने खड़ा हुआ और खुद से कहा- यही वक्त है जब देश को मेरी सबसे ज्यादा जरूरत है।
फिर मेरे अंदर से आवाज आई - "कमल... भारत तोड़ने की मदद मत करो, जोड़ने की मदद करो।"
- @ikamalhaasan जी#JodoJodoDilliJodo pic.twitter.com/DCYVtiEXiv
— Congress (@INCIndia) December 24, 2022
बकौल कमल हासन, कई लोग पूछते हैं कि वे कांग्रेस पार्टी की पदयात्रा- Bharat Jodo Yatra में क्यों पहुंचे हैं ? इसका जवाब ये है कि वे एक भारतीय के रूप में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, "मैंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू की लेकिन जब देश की बात आती है, तो सभी राजनीतिक दलों के बीच का भेद खत्म हो जाता है। मैंने उसी भेद को खत्म करने का फैसला लिया और यहां आ गया।"
Recommended Video

किन राज्यों से गुजरे कांग्रेसी नेता
बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी। विगत सात सितंबर से शुरू हुई पदयात्रा तमिलनाडु और राजस्थान समेत आठ राज्यों को कवर कर चुकी है। राहुल और कई दिग्गज कांग्रेसी हिंदी भाषी राज्य- मध्य प्रदेश समेत गैर हिंदी भाषी राज्यों- महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी पदयात्रा कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications