मीका को लेकर KRK ने बेहूदा गाना किया रिलीज, Youtube ने कर दिया ब्लॉक, कोर्ट ने जाने की दी धमकी

मुंबई, जून 21: केआरके और मीका सिंह के बीच चल रही जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों कलाकार लगातर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। सिंगर मीका सिंह के खिलाफ कमाल आर खान ने एक डिस ट्रैक बनाया था। अब यूट्यूब ने इस वीडियो को हटा दिया है। यूट्यूब की ओर से यह कार्रवाई प्लेटफॉर्म की पॉलिसी का उल्लंघन करने को लेकर की गई है। केआरके ने मीका के खिलाफ इसी तरह के कदम नहीं उठाने के लिए यूट्यूब पर जमकर निशाना साधा है।

बेहूदा गाना रिलीज कर फंसे केआरके

बेहूदा गाना रिलीज कर फंसे केआरके

केआरके ने सोमवार को यूट्यूब पर 'सुअर' टाइटल के साथ एक वीडियो रिलीज किया था। इससे पहले 11 जून को मीका सिंह ने 'केआरके कुत्ता' टाइटल के साथ डिस ट्रैक रिलीज किया था। उनका झगड़ा तब शुरू हुआ जब मीका ने सार्वजनिक रूप से अभिनेता सलमान खान का पक्ष लिया था। सलमान ने केआरके पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। अब केआरके ने यूट्यूब पर तीखा हमला बोला है।

यूट्यूब के खिलाफ खोला मोर्चा

यूट्यूब के खिलाफ खोला मोर्चा

ट्विटर पर केआरके ने यूट्यूब के खिलाफ लिखा कि, अब मेरे पास यह साबित करने के लिए सभी सबूत हैं कि आप अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग नियमों का इस्तेमाल करते हैं। सैकड़ों लोगों ने अपने वीडियो में मेरे फोटो और वीडियो फुटेज का इस्तेमाल किया है लेकिन आपने कभी मेरी शिकायत स्वीकार नहीं की। इसका मतलब है कि आप मुझे सीधे परेशान करने में उनकी मदद करते हैं!

चैनल एक सप्ताह के लिए हुआ बैन

चैनल एक सप्ताह के लिए हुआ बैन

केआरके ने यूट्यूब से प्राप्त संदेश का एक स्क्रीनशॉट भी संलग्न किया है, जिसमें उन्हें इस बात के प्रति सचेत किया गया कि उनके चैनल को कुछ समय के लिए ब्लॉक किया जा रहा है। जिसके चलते वे एक सप्ताह तक चैनल पर किसी भी तरह की नई सामाग्री अपलोड नहीं कर पाएंगे। मीका के गाने के लिए एक लिंक साझा करते हुए केआरके ने लिखा कि, यह वीडियो उत्पीड़न और बुली के लिए कैसे फिट नहीं है, जबकि उन्होंने मेरी तस्वीरों, वीडियो फुटेज और मॉर्फ्ड तस्वीरों का इस्तेमाल किया है।

कोर्ट में जाने की दी धमकी

कोर्ट में जाने की दी धमकी

केआरके ने ट्वीट में आगे लिखा कि, लेकिन मेरे वीडियो बुली के लिए फिट हैं जहां मैंने सिर्फ उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल किया है। मतलब यूट्यूब इंडिया और यूट्यूब टीम मुझे परेशान करने में उनकी मदद कर रहा है। कोर्ट में मिलते हैं। केआरके ने पिछले सप्ताह दावा किया था, उनके खिलाफ चल रहे मानहानि के 11 मामलों का कारण उनकी लोकप्रियता है। उनका कहना है कि सलमान का मुकदमा राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई की उनके द्वारा की गई निगेटिव समीक्षा को लेकर किया गया है। हालांकि, सलमान की कानूनी टीम ने कहा है कि यह केआरके द्वारा सलमान के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के जवाब में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+