कलराज मिश्र बने राजस्थान के नए गवर्नर, राजभवन में ली शपथ

जयपुर। कलराज मिश्र ने सोमवार को राजस्थान के नए राज्यपाल के पद की शपथ ली। राज्यपाल के इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राज्य के कई बड़े नेता शामिल हुए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी इस समारोह में पहुंचे हुए थे। बता दें कि शपथ ग्रहण से एक दिन पहले रविवार को कलराज मिश्र जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। जहां पर खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने किया।

Kalraj Mishra takes oath as the new Governor of Rajasthan on Monday

बता दें कि इससे पहले कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जिनका कार्यकाल सोमवार को खत्म हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पिछले दिनों कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया। कलराज मिश्र पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वो हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

राजस्थान के पू्र्व राज्यपाल कल्याण सिंह एक बार फिर से बीजेपी के सदस्य बन गए हैं और राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। 87 साल के कल्याण सिंह ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। जानकारी के मुताबिक सोमवार को लखनऊ पहुंचे जहां यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

दरअसल कल्याण सिंह पिछले कुछ सालों से राजनीति से बाहर चल रहे थे। हालांकि बीजेपी की राजनीति में कल्याण सिंह की वापसी ने कई संकेत दिए हैं। क्योंकि राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यूपी का राजनीति में कल्याण सिंह की वापसी विपक्षियों के लिए बड़ा संकेत हैं। क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा भी अभी शांत नहीं हुआ है। मामला कोर्ट में है। ऐसे में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव तक वो सक्रिय राजनीति कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 5 राज्यों को मिले नए राज्यपाल, जानिए आरिफ मोहम्मद खान को कहां की जिम्मेदारी ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+