कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की बोगी में आग लगने से हड़कंप, 5 यात्री घायल
नई दिल्ली। अमृतसर-दिल्ली रूट पर मंगलवार सुबह रेल हादसा हो गया। दिल्ली-अमृतसर ट्रैक पर कुरुक्षेत्र के धीरपुर गांव के पास कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस हादसे में 5 यात्री जख्मी हो गए हैं। जिनमें 3 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। जिस वक्त ये हादसा हुआ, ये ट्रेन कालका से दिल्ली की ओर जा रही थी। आग लगने के कारण ट्रेन की आगे की बोगी जलकर खाक हो गई है।

खबर के मुताबिक, ट्रेन जैसे ही धीरपुर स्टेशन के नजदीक पहुंची, एलएलआर बोगी में आग लग गई। आग लगने की खबर फैलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपीएफ, रेलवे पुलिस व बचाव दल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ट्रेन में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल उस बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया है।
#Visuals from Haryana: Fire had broken out in the front coach of Kalka Howrah Express b/w Dhirpur to Dhoda Khedi Railway Station, near Kurukshetra earlier this morning. No casualties reported. 2 passengers, facing breathing difficulties, shifted to hospital. Train movement normal pic.twitter.com/rujacZG6fU
— ANI (@ANI) November 27, 2018
वहीं इस हादसे में मामूली रूप से घायल 5 यात्रियों को फर्स्ट एड देकर डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा मंगलवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। हादसे के बाद इस ट्रैक को बंद कर दिया गया है। फिलहाल ट्रैक पर रेल सेवा कुछ देर के लिए बाधित हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंजाब से दिल्ली जाने वाली सभी गाड़ियों को रोक दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications