काजोल का दो बार हुआ था मिसकैरिज, K3G की शूटिंग के दौरान थीं प्रेग्नेंट

नई दिल्ली। अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के दो ऐसे नायाब सितारे हैं, जिन्होंने केवल पर्दे पर ही लोकप्रियता नहीं कमाई है बल्कि निजी जिंदगी में दोनों की गिनती बेस्ट कपल्स में होती हैं, प्यार, समर्पण और त्याग का प्रत्यक्ष उदाहरण ये जोड़ा लंबे वक्त बाद सिल्वर स्क्रीन पर 11 साल बाद 'फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में साथा दिखाई पड़ा था।

'हम 25 साल पहले फिल्म हलचल के सेट पर मिले थे'

'हम 25 साल पहले फिल्म हलचल के सेट पर मिले थे'

इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान Humans of Bombay से बात करते हुए काजोल ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी कुछ बातें मीडिया से शेयर की, जिससे आज तक अजय-काजोल के चाहने वाले अंजान थे, काजोल ने बताया कि वो और अजय देवगन फिल्म 'हलचल' के सेट पर मिले थे, काजोल ने कहा कि हम दोनों ही रिेलेशनशिप में थे, धीरे-धीरे हम अपनी बातें एक-दूसरे से शेयर करने लगे और दोस्त बन गए और फिर हम दोनों का ही अलग-अलग कारणों से अपने पार्टनर्स से ब्रेकअप हो गया।

मेरा पापा नहीं चाहते थे कि मैं शादी करूं: काजोल

मेरा पापा नहीं चाहते थे कि मैं शादी करूं: काजोल

हम दोनों काफी वक्त साथ बिताने लगे और धीरे-धीरे हम दोनों को लगा कि ये दोस्ती से आगे का रिश्ता है और हमने शादी का फैसला किया, अजय की फैमिली को हमारी शादी से बिल्कुल एतराज नहीं था लेकिन मेरा पापा नहीं चाहते थे कि मैं कॉरियर के उस दौर में शादी ना करूं, इसलिए उन्होंने मुझसे चार दिन तक बात नहीं की थी, हालांकि फिर मेरी जिद को उन्होंने अपना आशीर्वाद दे दिया और हमारी शादी हुई, आज 25 साल पुरानी बातें सोचती हूं तो हंसी आती है।

काजोल ने कहा- 2 बार मिसकैरिज हुआ मेरा...

काजोल ने कहा- 2 बार मिसकैरिज हुआ मेरा...

काजोल ने कहा कि हमारा प्यार उस समय और मैच्योर हो गया, जिस वक्त हमारे घर न्यासा आई, हमने कुछ वक्त बाद दूसरे बच्चे के बारे में सोचा लेकिन वो सपना पूरा नहीं हो पाया, मेरा मिसकैरज हो गया, काजोल ने कहा कि 'मैं कभी खुशी कभी गम' के दौरान प्रेग्नेंट थी, लेकिन मेरा मिसकैरिज हो गया था।

दर्द से गुजरी थीं काजोल

फिल्म ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन मैं उस दौरान अस्पताल में थी, मेरे लिए ये सुखद समय नहीं था। उसके बाद मेरा एक और मिसकैरिज हुआ था, ये बहुत मुश्किल था लेकिन आखिरकार ऊपर वाले की मेहरबानी हुई और आज हमारे पास न्यासा और युग हैं, हमारा परिवार पूरा हो गया।

 'फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर'

'फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर'

अजय और काजोल की जोड़ी रियल लाइफ से लेकर रील लाइफ में भी हिट रही। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया।अजय और काजोल ने 'प्यार तो होना ही था', 'दिल क्या करे', 'इश्क' और 'फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+