कैराना-नूरपुर में जीत पर बोले अखिलेश, लोकतंत्र पर विश्वास ना करने वालों को जनता ने जवाब दिया

लखनऊ। कैराना और नूरपुर उपचुनाव में गठबंधन की जीत और भाजपा की हार पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता ने उनको जवाब दिया है, जो वादा करके निभाते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ये जनता की जीत है और लोकतंत्र पर विश्वास ना करने वालों की हार है। अखिलेश यादव ने कहा कि रालोद, बसपा और दूसरी सभी पार्टियों ने खूब मेहनत की और वो सभी का शुक्रिया अदा करते हैं। यादव ने कहा कि कैराना में सत्ताधारियों की हार उनकी अपनी ही प्रयोगशाला में, देश को बाँटने वाली उनकी राजनीति की हार है। ये एकता-अमन में विश्वास करने वाली जनता की जीत व अहंकारी सत्ता के अंत की शुरूआत है।

kairana bypoll results Samajwadi Party President Akhilesh Yadav statement

अखिलेश ने कहा कि चुनाव के सत्ता के बल पर प्रभावित करने की कोशिश की गई लेकिन जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है। कैराना और नूरपुर दोनों ही सीटें भाजपा के पास थीं, उपचुनावों में कैराना राष्ट्रीय लोकदल और नूरपुर पर सपा ने जीत दर्ज की है। अखिलेश यादव ने गठबंधन के 2019 में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव राष्ट्रीय लोकदल की उम्मीदवार तबस्सुम हुसैन ने भाजपा की मृगांका बड़े अंतर से हरा दिया है। इस सीट के नतीजों पर काफी निगाहें थी, भाजपा ने यहां काफी ताकत झोंक रखी थी। नतीजों को भाजपा के लिए झटका माना जा रहा है। भाजपा के कई नेता जहां गठबंधन पर हमलावर हैं तो गृहमंत्री ने कैराना के नतीजों पर कहा कि एक लंबी छलांग लगाने के लिए कुछ कदम पीछे लेने पड़ते हैं। उनका इशारा है कि एक सीट भले वो हारे हों लेकिन 2019 में तगड़ा प्रदर्शन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+