Kairana Bypoll 2018: भाजपा उम्मीदवार को मतदाता पर भरोसा, बोलीं कोई उन्हें प्रभावित नहीं कर सकता है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कैराना सीट पर होने वाले लोकसभा उपचुनाव को लेकर तमाम दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। लगातार तमाम दलों की ओर से बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। कैराना से भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह ने कहा कि अबतक लोग इस बात को समझ चुके हैं कि उन्हें किसे वोट करना है, मतदाताओं को अब कोई प्रभावित नहीं कर सकता है। मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि लोग उसे चुनेंगे जो उनके लिए सबसे अच्छा है।

mriganka singh

मृगांका सिंह ने कहा कि लोग उसे ही चुनेंगे जो उनके लिए और उनके क्षेत्र के लिए सबसे अच्छा है, जो उनके क्षेत्र का विकास कर सकता है। आपको बता दें कि कैराना में 28 मई को मतदान होना है, यहां होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार 26 मई को थम गया था। कैराना में भाजपा के सामने एकजुट विपक्ष की चुनौती है, ऐसे में एक बार फिर से फुलपूर और गोरखपुर की तरह भाजपा के लिए कैराना की सीट बचाना बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

कैराना में एक तरफ जहां भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह मैदान में हैं तो दूसरी तरफ सपा, बसपा, कांग्रेस और आरएलडी का संयुक्त उम्मीदवार तबस्सुम हसन मैदान में है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि तबस्सुम हसन संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं लेकिन सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने साफ कर दिया है कि अखिलेश यादव उनके लिए प्रचार करने के लिए नहीं जाएंगे। आपको बता दें कि कि कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह का निधन हो गया था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी।

इसे भी पढ़ें- बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भाई अानंद कुमार को उपाध्यक्ष पद से हटाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+