BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय का दावा, ' MP में कमलनाथ की सरकार गिराने में पीएम मोदी की थी सबसे बड़ी भूमिका'

BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय का दावा, ' MP में कमलनाथ की सरकार गिराने में पीएम मोदी की थी सबसे बड़ी भूमिका'

नई दिल्ली: Kailash Vijayvargiya on Kamal Nath led Congress govet in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिराने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मार्च में मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने में बड़ी भूमिका निभाई है। कैलाश विजयवर्गीय ने ये बयान बुधवार (16 दिसंबर) को इंदौर पर दिया है।

Recommended Video

    Kailash Vijayvargiya का दावा,MP में Kamal Nath सरकार गिराने में PM Modi का अहम रोल | वनइंडिया हिंदी
    Kailash Vijayvargiya

    बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, आप किसी को बताना मत, ''मैंने आज तक किसी को नहीं बताया है। पहली बार इस मंच से बता रहा हूं कि कमलनाथ जी की सरकार को गिराने में यदि सबसे महत्वपूर्ण भूमिका किसी की थी तो वो नरेंद्र मोदी जी की थी। धर्मेंद्र प्रधान की नहीं।''


    धर्मेंद्र प्रधान केंद्र की नरेंद्र मोदी कैबेनिट में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हैं। जून 2020 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि कमलनाथ की सरकार को गिराने में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने काम किया है। हालांकि सीएम शिवराज ने किसी भी मंत्री या नेता का इसके लिए नाम नहीं लिया था।

    मार्च में कई सालों से कांग्रेस के नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही साथ कांग्रेस से अन्य 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दिया था। जिसके बाद कांग्रेस की सरकार के पास बहुमत नहीं रहा और उनकी सरकार गिर गई। इस्तीफा देने के साथ ही कमलनाथ ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह (बीजेपी) दिसंबर 2018 में शपथ ग्रहण करने के बाद से उन्हें उखाड़ फेंकने की साजिश रच रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+