Kadi ByPoll: कड़ी में BJP का कमल खिला, कौन हैं 65 साल के राजेंद्र चावडा, जिन्होंने कांग्रेस को दी करारी शिकस्त
Kadi ByPoll Result 2025 Rajendrakumar (Rajubhai) win: गुजरात की राजनीति में फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना परचम लहराया है। मेहसाणा जिले की कड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र चावडा ने कांग्रेस के रमेशभाई चावडा को 39,452 वोटों के बड़े अंतर से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की है।
भाजपा के राजेंद्र चावडा को कुल 99,742 वोट मिले हैं। रमेशभाई चावडा को कुल 60290 वोट मिले हैं। इस नतीजे ने यह साफ कर दिया है कि ग्रामीण और आरक्षित सीटों पर भी भाजपा की पकड़ बरकरार है। राजेंद्र चावडा की यह जीत न सिर्फ भारी बहुमत से हुई है, बल्कि यह इस बात का भी संकेत है कि भाजपा ने SC रिजर्व सीटों पर भी अपने वोट बैंक को मजबूत बनाए रखा है।

अपनी जीत पर क्या बोले बीजेपी नेता राजेंद्र चावडा?
राजेंद्र चावडा ने अपनी जीत पर कहा, "यह सभी मतदाताओं की जीत है। पार्टी ने मुझे 40 साल बाद टिकट दिया और जनता ने भी मुझे लगभग 40,000 वोटों के अंतर से विजयी बनाया।"
स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल "आज कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। यह जीत कड़ी की जनता की है। कड़ी की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को स्पष्ट जनादेश दिया है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा हार को स्वीकार करने के लिए तैयार रहती है, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों..."
यह सीट BJP विधायक के निधन के चलते खाली हुई थी। भाजपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा की लड़ाई थी और राजेंद्र चावडा की बड़ी जीत से पार्टी का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है। कड़ी विधानसभा मेहसाणा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जहां से हरिभाई पटेल (BJP) पहले से सांसद हैं।
🔴 Who is RAJENDRAKUMAR (RAJUBHAI) CHAVDA: कौन हैं राजेन्द्रकुमार (राजुभाई ) चावडा?
- राजेंद्रकुमार, जिन्हें आमतौर पर राजुभाई चावडा के नाम से जाना जाता है, एक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हैं, जो सालों से समाजसेवा और संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय हैं। वे अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से आते हैं और सामाजिक न्याय व ग्रामीण विकास के मुद्दों पर काम करते रहे हैं। ये 65 साल के हैं। इनके पिता का नाम दानेश्वर चावडा है। ये किसी सरकारी नौकरी में थे, फिलहाल रिटायर हैं।
- राजेंद्र चावडा ने 1979 में गुजरात विश्वविद्यालय बीए में ग्रेजुएट किया है। राजेंद्र चावडा की कुल संपत्ति 34 लाख रुपये है। उनके ऊपर 46 हजार का लोन है।
- राजुभाई चावडा भाजपा के स्थानीय स्तर पर एक प्रभावशाली और जमीनी नेता माने जाते हैं। उन्होंने ग्रामीण समस्याओं, दलित अधिकारों और युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों को बार-बार उठाया है। पार्टी के साथ लंबे जुड़ाव और संगठन में विश्वास के चलते उन्हें टिकट दिया गया और उन्होंने उस पर खरा उतरते हुए शानदार जीत दर्ज की।
🔴 कड़ी विधानसभा सीट नतीजे: एकतरफा मुकाबला, BJP की क्लीन स्वीप
- राजेंद्र चावडा (BJP) को मिले कुल वोट: 99,742
- रमेशभाई चावडा (INC) को मिले वोट: 60,290
- जीत का अंतर: 39,452 वोट
🔴 कड़ी सीट का प्रोफाइल
- स्थान मेहसाणा जिला, उत्तर गुजरात
- कैटेगरी: ग्रामीण (Rural)
- आरक्षण स्थिति: अनुसूचित जाति (Scheduled Caste)
- लोकसभा क्षेत्र: महेसाणा (General)
🔴 कड़ी सीट पर कड़े मुकाबले में कौन-कौन था मैदान में?
2025 के उपचुनाव में कुल 8 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें प्रमुख नाम थे, राजेंद्रकुमार चावडा (BJP), रमेशभाई चावडा (INC)
जगदीशभाई चावडा (AAP), इसके अलावा PSDP, RRP, SVPP, BHJP और AAWP जैसे छोटे दलों के उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे थे।
🔴 2022 का इतिहास: BJP की लगातार पकड़
2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से BJP के कारसनभाई सोलंकी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने INC के प्रत्याशी को 28,194 वोटों से हराया था। तब BJP को कुल 53.45% वोट शेयर मिला था, जो इस बार और मजबूत होता दिखा।












Click it and Unblock the Notifications