फ्रीज़र में रखे अंडे कबीर बेदी को फिर बनायेंगे पिता

नई दिल्ली। चौथी शादी करके सुर्खियों में आये कबीर बेदी एक बार फिर से लाइम लाइट में हैं क्योंकि वो इस बार अपनी चौथी बीवी परवीन दोसांज के साथ फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं वो भी साइंस की मदद से।

70 साल के कबीर बेदी और 40 साल की उनकी बीवी परवीन ने फैमिली प्लानिंग के लिए मेडिकल साइंस की मदद की है। अंग्रेजी अखबार डीएनए में छपी खबर के मुताबिक परवीन ने एग्स फ्रीज करवाये हैं ताकि उनके अपने बच्चे होने में दिक्कत ना हो। परवीन ने ये काम कुछ साल पहले ही किया था। आपको बता दें कि शादी से दस साल पहले ही वो और कबीर लिव इन रिलेशन में थे।

चौथी पत्नी के बच्चे के पिता बनेंगे कबीर बेदी

गौरतलब है कि परवीन की उम्र भी आम डिलेवरी के हिसाब से ज्यादा हो गई है ऐसे में उन्होंने बुद्दिमानी दिखाते हुए ये काम किया है। वैसे परवीन ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला नहीं हैं इससे पहले पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन ने फ्रोजन एग के जरिये बेटी को जन्म दिया था।

गौरतलब है कि एग फ्रीजिंग नई और एक्स्पेरिमेंटल टेक्नीक है। जो महिलाएं देर से मां बनने का फैसला करती हैं उनके लिए यह टेक्नीक किसी वरदान से कम नहीं। इस प्रक्रिया में महिलाओं के फर्टीलाइज्ड एग को सील कर दिया जाता है और जरूरत पड़ने पर उसे महिला के गर्भ में आईवीएफ पद्दति के जरिये पहुंचाया जाता है। मालूम हो कि कबीर बेदी के पहली पत्नी प्रोतिमा से दो बच्चे (पूजा और सिद्धार्थ) और दूसरी पत्नी सुजैन से एक बेटा (एडम) हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+