#Kabali के लिए आज चेन्नई और बैंगलुरू की कंपनियों में छुट्टी
चेन्नई। आज पर्दे पर तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत की फिल्म कबाली रिलीज हुई है। इस फिल्म की लोकप्रियता और रजनीकांत के प्रति लोगों की मोहब्बत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज इस फिल्म के लिए चेन्नई और बैंगलुरू की कुछ आईटी कंपनियों ने छु्ट्टी घोषित कर दी है।
लोग ढो़ल-नगाड़ों के साथ फिल्म देखने के लिए सिनेमा-हॉल पहुंचें हैं। इस फिल्म ने रिलीज़ होने से पहले ही इतिहास रच दिया है। फिल्म को लेकर चेन्नई और बैंगलुरू के लोग बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। क्योंकि इससे पहले कंपनिियों ने किसी फिल्म के लिए छुट्टी घोषित नहीं की है इसलिए कर्मचारियों को ये दिवाली बोनस की तरह लग रहा है।
मुख्य भूमिका में रजनीकांत और राधिका आप्टे
आपको बता दें कि कबाली में मुख्य भूमिका रजनीकांत और राधिका आप्टे ने निभायी है।













Click it and Unblock the Notifications