क्या राम रहीम ने काल देवता को वश में कर जंजीरों में बांध दिया था?
क्या राम रहीम ने काल देवता को वश में कर जंजीरों में बांध दिया था
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम रोहतक जेल में बंद है। दो साध्वियों से रेप का दोषी पाए जाने के बाद उसे 20 साल की सजा सुनाई गई है। बाबा के डेरे में कई तरह की बातें भक्तों को बताई जाती थी, जो बेबुनियाद होती थी। उसके सामने कोई नहीं बोलता था लेकिन अब वो जेल में हैं तो उसके कारनामे सामने आ रहे हैं।


काले देवता की कैद
आज तक खबर के अनुसार, राम रहीम के डेरे के बाहर हर दरवाजे पर काल देवता की जंजीरों में जकड़ी हुई मूर्ति लगी हुई होती है। यहां आने वाले भक्तों को बताया जाता था कि राम रहीम ने काल को अपने वश में किया हुआ है और जंजीरों में जकड़ यहां बांध रखा है। भक्त भी यही मानते थे कि बाबा ने ये किया है।

बेटे को भी 28 कमरों का बंगला
डेरे के अंदर गुरमीत ने ना सिर्फ अपने लिए बल्कि बेटे जसमीत के लिए भी 28 कमरों का बंगला बनाया हुआ है। डेरे के अंदर गर्ल्स कॉलेज भी है। बताया जाता हैं यहां से बाबा अपने लिए लड़की चुनता था। गुरमीत ने अपने रहने के लिए किसी पांच सितारा होटल जैसा बंगला बनाया हुआ था। इतना ही नहीं उसने सिनेमा हॉल भी डेरा में बनाया है।

डेरा में उगी सब्जी का भाव सोने के बराबर
700 एकड़ में फैले अपने डेरे में गुरमीत खेती करता था लेकिन उसकी फसल के दाम सुन कोई भी चौंक जाए। उसके डेरे की सब्जियां तौल में नहीं बल्कि गिनकर बिकती थीं। गुरमीत डेरे के लोगों को एक हरी मिर्च एक हजार रुपए की बेचता था। वहीं बैंगन एक हजार से दो हजार तक होता था। बाबा छोटा बैंगन एक हजार रुपए और बड़े बैंगन को 1500 से 2000 में बेचता था।
राम रहीम के डेरे में पैदा होने वाली मटर भी तौल कर नहीं बल्कि गिनकर बिकती थी और वो भी उसके दाने निकाल कर। मटर के पांच दानों की कीमत एक हजार रुपए होती थी। ऐसे में अगर आपको डेरे में उगाई आधा किलो मटर चाहिए तो ये करीब एक लाख रुपए की मिलेगी। इसके अलावा टमाटर दो हजार और प्रसाद में मिलने वाला पपीता 5000 रुपए मे बेचा जाता था।












Click it and Unblock the Notifications