विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटीं सीएम चंद्रशेखर की एमएलसी बेटी के कविता, कार्यकर्ताओं को कर रहीं उत्साहित

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की खुशबू फिजा में फैल रही है। इसको लेकर नेताओं ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

हैदराबाद, 11 जून : तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की खुशबू फिजा में फैल रही है। इसको लेकर नेताओं ने तैयारी भी शुरू कर दी है। इस बीच मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की एमएलसी बेटी के कविता भी चुनाव में टिकट पाने के लिए जमकर मेहनत कर रही है। निजामाबाद और कामारेड्डी जिलों से के कविता को टिकट मिलने की उम्मीद है। के कविता दोनों जिलों में राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाती हैं, इसलिए पार्टी के नेता उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं।

k kavitha

2019 में निजामाबाद से लोकसभा के चुनाव में अपनी शर्मनाक हार के बाद वह कुछ समय के लिए अलग रही और बाद में एमएलसी बन गई। सक्रिय राजनीति में वापसी के बाद कविता अब दोनों जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करने में जुटी हैं। संभावना ये भी है कि वे उसी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुनाव लड़ सकती हैं।

हिंदुत्व को दे रहीं बढ़ावा

भाजपा के धर्मपुरी अरविंद ने पिछले लोकसभा चुनाव में कविता को हराया था। अरविंद आक्रामक रूप से हिंदुत्व का प्रचार कर रहे हैं। इसकी काट के लिए के कविता हिंदुत्व का एक टीआरएस ब्रांड विकसित करने की कोशिश कर रही है। इस रणनीति के तहत उन्होंने हाल ही में निजामाबाद जिले के नंदीपेट मंडल के सी एच चुंदूर गांव में गोदावरी के तट पर पुनर्निर्मित श्री राज्यलक्ष्मी समीथा लक्ष्मीनारसिंह स्वामी मंदिर के उद्घाटन में भाग लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+