केसीआर ने पीएम मोदी को लोकसभा भंग करने की दी चुनौती, बोले- हम भी कर देंगे विधानसभा भंग

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर मोदी सरकार में हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर दें।

हैदराबाद, 11 जुलाई : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर मोदी सरकार में हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर दें। भाजपा अगर जल्दी चुनाव कराने और तारीखों की घोषणा करने का फैसला करती है तो वह भी विधानसभा भंग कर देंगे। कहा कि "चलो देखते हैं, कौन जीतता है"

केसीआर ने पीएम मोदी को दी चुनौती

केसीआर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि 'हमारे साथ मत खेलो, आग से मत खेलो....' उन्होंने कहा कि टीआरएस के पास ऐसे कई सबूत हैं, जो जल्द ही मोदी का पर्दाफाश करेंगे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम लाचार होकर मैक डोनाल्ड के पिज्जा और बर्गर खा रहे हैं, जबकि देश में 83 करोड़ एकड़ कृषि भूमि थी।

पीएम मोदी ने 'मेक इन इंडिया' कॉन्सेप्ट का मजाक उड़ाया है। केसीआर ने पूछा 'मेक इन इंडिया' कहां है? "पतंगों के लिए मांझा चीन में बनता है, दीपावली के लिए पटाखे चीन से आते हैं। हमारे देश में ये सब बनने चाहिए थे, लेकिन हम दूसरों देश से आयात कर रहे हैं। मेक इन इंडिया के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+