Scindia vs Chidambaram: आखिर क्यों भिड़ गए सिंधिया और चिदंबरम? दोनों के बीच जबरदस्त जुबानी जंग
बीते शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। दोनों नेता एक दूसरे के ऊपर शब्दों के बाण छोड़ने लगे। दरअसल, दोनों नेता एनडीए काल में बनाए गए नए हवाई अड्डों को लेकर आपस में भिड़ गए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि घमंड करना और बढ़ा-चढ़ाकर कहना इस सरकार की पहचान है वहीं इसपर करारा पलटवार करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि तथ्यों की जांच करना वर्तमान कांग्रेस का मजबूत पक्ष नहीं है। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के बीच जुबानी जंग तब शुरू हुई जब चिदंबरम ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा 7 वर्षों में 74 हवाई अड्डे बनाने के दावे बिल्कुल खोखले और झूठे हैं। उन्होंने कहा कि तब से केवल अभी तक 11 हवाई अड्डे बनाए गए हैं।

सिंधिया ने किया चिदंबरम पर पलटवार
चिदंबरम के आरोपों के खिलाफ हमला करते हुए, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने केंद्र सरकार की निर्मित, निर्माणाधीन और अन्य योजनाओं के तहत हवाई अड्डों के नाम गिनाए और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार ने 74 हवाई अड्डों को चालू किया है, जिनमें से कुछ जो दशकों से अप्रयुक्त पड़ा था और राष्ट्रीय देनदारियां थी, पिछली यूपीए सरकार द्वारा की गई शून्य पहल के लिए धन्यवाद!












Click it and Unblock the Notifications