ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समर्थकों के लिए किया वीडियो Tweet,कहा- मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल
भोपल। तमाम माथापच्ची के बाद आखिरकार एमपी की सत्ता 72 साल के कमलनाथ के हाथ में दे दी गई, पार्टी आलाकमान ने युवा जोश के आगे अनुभव को महत्व दिया और कमलनाथ को एमपी का नाथ बना दिया। हालांकि इस फैसले की वजह से ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों में आक्रोश और गु्स्सा भी देखा गया लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने धैर्य का परिचय दिया और राहुल-सोनिया गांधी के फैसले को सम्मान देते हुए एमपी के सीएम की कुर्सी कमलनाथ को सौंप दी।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने समर्थकों को कहा Thank You
महाराज के राजकुमार कहे जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया आज अपने समर्थकों के लिए एक वीडियो भी अपलोड किया है जिसमें उन्होंने एमपी की जनता को धन्यवाद देते हुए सभी को साथ मिलकर चलने के लिए अपील की है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अब वक्त है सभी आशाओं और वादों को पूरा करने का, जो आपके सहयोग के बिना भी मुमकीन नहीं, आपके के लिए हमेशा था, है और सदैव ही आपका रहेगा ज्योतिरादित्य सिंधिया।
मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर...
आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस वीडियो का शीर्षक है-"मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया"- मजरूह सुल्तानपुरी। शायद वो ये कहना चाह रहे हैं कि पद मिले ना मिले अकेले ही वो काफी कुछ कर सकते हैं क्योंकि राज्य की जनता उनके साथ है।

युवा ज्योतिरादित्य को नहीं बनाया गया सीएम
राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि एमपी की कमान युवा ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथ में ना देने की एक बहुत बड़ी वजह है, माना जा रहा है कि कांग्रेस ने यह फैसला आगे की रणनीति और बीजेपी से एक डर को भी ध्यान में रखकर लिया गया है।

बीजेपी कभी भी बाजी पलट सकती है
गौरतलब है कि सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को 'अनुभव' पर भरोसा करने के लिए कहा है, क्योंकि एमपी में जीत काफी कम अंतर से मिली है और एक मंझा हुआ राजनेता ही उस स्थिति से अच्छी तरह निपट सकता है क्योंकि जीत का अंतर बहुत कम है, जिससे बीजेपी कभी भी बाजी पलट सकती है, इसी डर की वजह से पार्टी आलाकमान ने कमलनाथ को सीएम बनाने का फैसला लिया है।
-
मोनालिसा की शादी पर बवाल: ‘लव जिहाद’ के आरोप, जानिए सुप्रीम कोर्ट की वकील ने क्यों उठाए सवाल -
MP News: भोपाल में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, 5 हजार रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार -
MP News: मध्य प्रदेश के 4.5 लाख पेंशनरों को बड़ी राहत! 1 अप्रैल से नई पेंशन व्यवस्था, SBI बनेगा एग्रीगेटर बैंक -
MP News Kisan: खेती को फायदे का धंधा बनाने की तैयारी: भोपाल में जुटे मंत्री-विधायक -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त कब आएगी? किसानों के खातों में ₹2000 ट्रांसफर की लेटेस्ट अपडेट -
भोपाल में LPG संकट के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई, 26 घरेलू सिलेंडर जब्त, 5 केस दर्ज; कालाबाजारी पर सख्ती -
भोपाल में सोमवार से शुरू होगी कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई, होटल-ढाबों को बड़ी राहत -
MP News: सरपंच की शिकायत पर कार्रवाई, उज्जैन में सचिव-ठेकेदार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार -
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट












Click it and Unblock the Notifications