देश की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल हो चुकी हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी, दिलचस्प है प्रेम कहानी
Happy Birthday Jyotiraditya Scindia: 1 जनवरी 2021 को राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना 50वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। ग्वालियर के राजघराने के लिए ये बहुत बड़ा पर्व है इसलिए इस जन्मदिन को बेहद खास बनाने की तैयारी जोरों पर हैं।

सिंधिया खानदान के महाराज कहे जाते हैं ज्योतिरादित्य
ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन पर उनके निजी जीवन के बारे में बात करते हैं। बता दें कि सिंधिया खानदान के महाराज कहे जाने वाले ज्योतिरादित्य भारत की पंद्रहवीं लोकसभा में वो मनमोहन सरकार के दौरान वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।

ज्योदिरादित्य की प्रेम कहानी भी बहुत दिलचस्प है
मात्र 19 साल की उम्र में ज्योतिरादित्य पढ़ाई के लिए विदेश चले गए , उन्होंने हार्वर्ड युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। राजसी ठाठ-बाट में पले ज्योदिरादित्य की प्रेम कहानी भी बहुत दिलचस्प है।कहते हैं उनकी और पत्नी प्रियदर्शनी राजे की मुलाकात एक प्रदर्शनी के दौरान हुई थीं।

'मैंने प्रियदर्शनी को देखा लेकिन मैं मना ही नहीं कर पाया'
कुछ समय पहले एक टीवी इंटरव्यू में ज्योतिरादित्य ने कहा था कि हमारे परिवार वालों ने हमें मिलवाया था लेकिन हमारी हां पर ही सबकुछ निर्भर था लेकिन जब मैंने प्रियदर्शनी को देखा तो मुझे मना करने का सवाल ही नहीं था, हमारी शादी 1994 में हुई।

50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल हो चुकी हैं प्रियदर्शनी
मालूम हो कि प्रियदर्शनी का जन्म गुजरात के बड़ौदा, गायकवाड़ मराठा राजघराने में हुआ। प्रियदर्शिनी की मां नेपाल के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। आपको बता दें कि प्रियदर्शनी राजे को सन 2012 में फेमिना ने देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल किया था, यही नहीं 2008 में प्रियदर्शिनी को बेस्ट ड्रेस्ड हॉल ऑफ फेम लिस्ट में भी शामिल किया गया था।

ज्योतिरादित्य को हमेशा प्रियदर्शनी का साथ मिला
प्रियदर्शिनी ने मुंबई के फोर्ट कॉन्वेंट स्कूल से और सोफिया कॉलेज से पढ़ाई की है , वैसे मीडिया से दूर रहती हैं, उनके करीबी उन्हें शांत, सुशील और दयालु कहते हैं।

ज्योतिरादित्य को हमेशा प्रियदर्शनी का साथ मिला...
पिता की मौत ने ज्योतिरादित्य की जिंदगी को बदल दिया, हार्वर्ड से पढ़कर लौटे ज्योतिरादित्य को घर के साथ अपने पिता की राजनीतिक विरासत भी संभालनी पड़ी। सफर आसान नहीं था लेकिन ज्योतिरादित्य को हमेशा प्रियदर्शनी का साथ मिला, दोनों के प्यार की बगिया में आज दो फूल हैं महानआर्यमन और अनन्या,उनकी बेटी अनन्या को हॉर्स राइडिंग का बहुत शौक है।
-
West Bengal Elections 2026: 'ममता के घर में मोदी', पीएम आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित -
Dr. Dharmshila Gupta: कौन हैं डॉ. धर्मशीला गुप्ता? वार्ड पार्षद से राज्यसभा तक, अब बिहार CM रेस में नाम आगे -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?












Click it and Unblock the Notifications