ज्वाला गुट्टा ने पूछा- जब 'पद्मावत' के लिए दीपिका पादुकोण को मिल रही थी धमकियां, कहां थे अनुपम खेर?
नई दिल्ली। अनुपम खेर (Anupam Kher) की फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर (The Accidental Prime Minister)' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद विवाद बढ़ गया है। इस फिल्म का कांग्रेस विरोध कर रही है। वहीं, फिल्म के विरोध पर अनुपम खेर ने राहुल गांधी के 'अभिव्यक्ति की आजादी' वाले ट्वीट को लेकर तंज किया था और कार्यकर्ताओं को शांत कराने को कहा था। वहीं, इस फिल्म को लेकर जारी विवाद के बीच बैडमिंटन ज्वाला गुट्टा ने अनुपम खेर पर निशाना साधा है।

ज्वाला गुट्टा ने अनुपम खेर पर कसा तंस
फिल्म को लेकर जारी विवाद के बीच ज्वाला गुट्टा ने ट्वीट किया, 'जब दीपिका पादुकोण को फिल्म पद्मावत में उनके रोल के लिए धमकियां दी जा रही थीं, तो क्या अनुपम खेर ने इसकी भर्त्सना की थी। मैंने ये जानने की कोशिश की लेकिन कुछ नहीं मिला ऐसा। तो आप लोग इसमें मेरी मदद करें।' दरअसल, पद्मावत फिल्म को लेकर दीपिका का सिर कलम करने वाले को 10 करोड़ का इनाम देने का ऐलान भी किया गया था। उस वक्त फिल्म को लेकर कई जगह हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे।

द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर जारी है सियासत
संजय बारू की किताब 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित इस फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर विवाद पैदा हो गया है। एक तरफ अनुपम खेर राहुल गांधी से विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं को डांटने की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनका कहना है कि फिल्म देखने के बाद मनमोहन सिंह उनको चाय पर बुलाएंगे।

11 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
वहीं, अनुपम खेर की पत्नी और बीजेपी सांसद किरण खेर ने कहा कि विरोधी मानसिकता वाले लोग इस फिल्म पर राजनीति कर रहे हैं। करने दो, जिसको भी विरोध करना है, कांग्रेसी जितना इस फिल्म का विरोध करेंगे, फिल्म उतनी ही लोकप्रिय होगी। गौरतलब है कि ये फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications