जस्टिस गोगोई ने अटकलों का किया खंडन, बोले- मैं असम से बीजेपी का सीएम उम्मीदवार नहीं
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने उन अटकलों का खंडन किया है जिसमें बताया जा रहा था कि पूर्व चीफ जस्टिस असम में भाजपा के अगले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।

इंडिया टुडे से बातचीत में पूर्व चीफ जस्टिस और वर्तमान में राज्यसभा के मनोनीत सदस्य गोगोई ने सीएम पद की दावेदारी की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि 'मैं राजनीतिज्ञ नहीं हूं और न ही मेरी ऐसी कोई मंशा या इरादा है। किसी ने मुझसे ऐसी संभावना की बात नहीं की है।'
Recommended Video
तरुण गोगोई ने किया था दावा
रविवार को मीडिया में जस्टिस रंजन गोगोई की उम्मीदवारी की खबरों ने तब जोर पकड़ा जब कांग्रेस नेता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने ये दावा किया कि पूर्व चीफ जस्टिस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। तरुण गोगोई ने कहा कि उन्हें अपने सूत्रों से खबर मिली है कि जस्टिस गोगोई भाजपा के उम्मीदवार होने वाले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर पर गोगोई के फैसले से भाजपा बहुत खुश हैं।
तरुण गोगोई ने कहा कि 'जस्टिस गोगोई को राज्यसभा भेजा गया। संभव है वह इसीलिए राजी हुए हों कि भाजपा उन्हें अगले चुनावों में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएगी। यह सब राजनीति है। उन्होंने चरणबद्ध तरीके से राज्यसभा की सदस्यता को स्वीकार किया। आखिरकार उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता को अस्वीकार क्यों नहीं किया। वह मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन बन सकते थे लेकिन उन्होंने राज्यसभा सदस्य बनना स्वीकार किया क्योंकि उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा है।'
जस्टिस गोगोई ने दी सफाई
इसके बाद जब मीडिया में खबरें चलीं तो जस्टिस गोगोई ने अपना पक्ष रखते हुए सभी अटकलों को खारिज किया है। जस्टिस गोगोई ने ये भी स्पष्ट किया कि राज्यसभा की सदस्यता स्वीकार करना राजनीति में जाने की औपचारिक शुरुआत नहीं है।
इंडिया टुडे से बातचीत में जस्टिस गोगोई ने कहा कि 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्यसभा के नामित सदस्य और एक पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा में जाने के अंतर को नहीं समझ रहे। मैने राज्यसभा का मनोनीत सदस्य होना चुना क्योंकि यहां मैं अपनी रुचि के विषयों पर अपने विचार आजादी के साथ रख सकता हूं। क्या ये मुझे राजनेता बनाता है ?'
ये भी पढ़ें- कांग्रेस नेता का बड़ा दावा-जस्टिस रंजन गोगोई को भाजपा बना सकती है असम में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Assam Mala Project: ₹3000 करोड़ से तैयार हो रहे इकोनॉमिक कॉरिडोर से बदलेगी तस्वीर, होंगी ये खास बातें -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications