कालेधन पर गठित SIT प्रमुख ने की सिफारिश: घरों में कैश रखने की सीमा हो तय, तभी दिखेगा नोटबंदी का असर
कालेधन पर गठित SIT के प्रमुख, न्यायाधीश एमबी शाह ने सिफारिश की है कि घरों में कैश रखने की सीमा तय हो तभी नोटबंदी का असर दिखेगा।
नई दिल्ली। कालेधन पर गठित की गई SIT के अध्यक्ष न्यायाधीश एमबी शाह ने का है कि नोटबंदी सही दिशा में है। साथ ही देश को कैशलेस सिस्टम अपनाना अच्छी पहल है।
शाह ने कहा कि कुल काले धन का अनुमान लगाना मुश्किल है। कहा कि कई देशों में ज्यादा नकदी पर रोक है। बता दें कि शाह ने सिफारिश की है कि घरों में धन रखने की सीमा तय हो।

कहा कि बिना नकदी की सीमा तय किए नोटबंदी बेअसर होगी। गौरतलब है कि उन्होंने सिफारिश किया है कि घरों में 15 लाख रुपए से ज्यादा कैश रखने पर पाबंदी हो।
उन्होंने कहा कि इस सिफारिश को मानने से भ्रष्टाचार कम होगा। साथ ही 8 नवंबर को किए गए विमुद्रीकरण के फैसले को शाह ने साहसी कदम बताया है।
सरकार का रुख सिफारशि से अलग
शाह ने कहा कि नकदी की सीमा तय होने से बिना खाते वाले पैसों पर रोक लगेगी।
वहीं सरकार के सूत्रों के अनुसार एमबी शाह की इस सिफारिश पर विचार नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications