गिरफ्तारी से बचने के लिए जस्टिस कर्णन भारत से बाहर गए!
सूत्रों की मानें तो गिरफ्तारी से बचने के लिए जस्टिस कर्णन ने भारत से बाहर गए, करीबी ने की खबर की पुष्टि राष्ट्रपति के बुलाने पर वापस आएंगे
नई दिल्ली। कोलकाता हाई कोर्ट के जस्टिस कर्णन को छह महीने की सजा सुनाए जाने के बाद माना जा रहा है कि वह देश की सीमा के पार चुके हैं। सूत्रों की मानें तो जस्टिस कर्णन ने जेल की सजा से बचने के लिए देश छोड़ चुके हैं। जस्टिस कर्णन के करीबी और उनके कानूनी सलाहकार डब्ल्यू पीटर रमेश कुमार ने दावा किया है कि कर्णन अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत से बाहर जा चुके हैं।

रमेश कुमार का कहना है कि जस्टिस कर्णन भारत तभी वापस आएंगे जब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी खुद उन्हें मिलने के लिए वापस बुलाएंगे। आपको बता दें कि जस्टिस कर्णन को सुप्रीम कोर्ट ने 9 मई को अवमानना का दोषी पाते हुए छह महीने की जेल की सजा सुनाई थी। रमेश कुमार ने दावा किया है कि मुमकिन है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए कर्णन भारत के पड़ोसी देश नेपाल या बांग्लादेश चले गए हो, हालांकि जस्टिस कर्णन के साथ कोई और भी देश से बाहर गया है इस बारे में जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
गौरतलब है कि चेन्नई पुलिस को जस्टिस कर्णन को 10 मई को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया था। जस्टिस कर्णन चेन्नई से 130 किलोमीटर दूर कलाहस्ती नाम के शहर में पूजा के लिए गए थे, जिसके बाद से वह गायब हो गए। रमेश का कहना है कि कर्णन अपने साथ सिर्फ एक मोबाइल फोन लेकर गए थे और वह तभी वापस आएंगे जब देश के राष्ट्रपति खुद उन्हें मिलने के लिए बुलाएंगे। रमेश ने बताया कि कर्णन तभी भारत आत्मसमर्पण करेंगे जब उन्हें इंसाफ दिया जाएगा, जस्टिस कर्णन के मुताबिक अभी तक उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले की पूरी प्रति नहीं दी गई है, अगर उन्हें फैसले की पूरी कॉपी मिलती तो वह इसका विश्लेषण कर पाते।
इसे भी पढ़ें- तीन तलाक मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के इन पांच जजों पर सवाल खड़ा करना होगा मुश्किल
सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने जस्टिस कर्णन के खिलाफ सजा का ऐलान किया था, जिसके बाद कोर्ट के निर्देश पर पुलिस कलाहस्ती पहुंची थी, लेकिन पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं मिला। इससे पहले जस्टिस कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों के खिलाफ सजा सुनाई थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस खेहर भी शामिल थे। 10 मई की शाम को कोलकाता पुलिस की 5 सदस्यीय टीम जस्टिस कर्णन की खोज में कलाहस्ती पहुंची थी। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में मौजूद कलाहस्ती शहर मंदिरों के लिए विख्यात है। कलाहस्ती में जस्टिस कर्णन की खोज में आंध्र पुलिस ने भी कोलकाता पुलिस की सहायता की लेकिन उनका कोई अता पता नहीं चला।












Click it and Unblock the Notifications