जस्टिस खेहर होंगे सर्वोच्च न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश
सर्वोच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश तीरथ सिंह ठाकुर का कार्यकाल 3 जनवरी को खत्म हो रहा है। इनकी जगह न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर लेंगे।
नई दिल्ली। न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर देश के 44वें भारत के मुख्य न्यायाधीश होंगे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, खेहर को अगले 4 जनवरी 2017 के दिन शपथ दिलाएंगे। बता दें कि इनका कार्यकाल 27 अगस्त तक के लिए होगा।

खेहर का कुल कार्यकाल 8 महीने का होगा। खेहर, ऐसे पहले सिख न्यायाधीश होंगे, जो बतौर भारत मुख्य के न्यायाधीश शपथ लेंगे।
बता दें कि मौजूदा भारत के मुख्य न्यायाधीश तीरथ सिंह ठाकुर का कार्यकाल 3 जनवरी को खत्म हो रहा है। साथ ही न्यायाधीश ठाकुर ने न्यायाधीश खेहर के नाम का प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष रखा था।












Click it and Unblock the Notifications