जस्टिस फली नरीमन हुए रिटायर, सुप्रीम कोर्ट में जजों के 9 पद हुए खाली

नई दिल्ली, 12 अगस्त। उच्चतम न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति रोहिंटन फली नरीमन गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इसके साथ ही पहले से ही कम संख्या में काम कर रहे सुप्रीम कोर्ट में एक और जज की संख्या कम हो गई है। वहीं न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम में चल रहे गतिरोध के भी एक बार फिर से चर्चा में आने की संभावना है।

Supreme Court

2019 से सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का हिस्सा रहे जस्टिस नरीमन इस बात पर पूरी तरह से विश्वास करते हैं कि नामों पर कोई आम सहमति नहीं बन सकती जब तक कि हाई कोर्ट के न्यायाधीशों की अखिल भारतीय वरिष्ठता सूची से पहले दो जजों की अनुशंसा नहीं की जाती है।

34 के मुकाबले 25 न्यायाधीश
न्यायमूर्ति नरीमन की सेवानिवृत्ति के साथ, सर्वोच्च न्यायालय में 34 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या के मुकाबले केवल 25 न्यायाधीश होंगे। इसके अलावा न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा 19 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं जिसके बाद सर्वोच्च अदालत में जजों के 10 पद रिक्त हो जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट में अंतिम नियुक्ति सितंबर 2019 में हुई थी और सबसे पहली रिक्ति नवंबर 2019 में बनाई गई थी जब भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई सेवानिवृत्त हुए थे।

इस रिटायरमेंट के बाद जस्टिस नागेश्वर राव कॉलेजियम में जस्टिस नरीमन की जगह लेंगे जिसके बाद आम सहमति पर पहुंचने का एक नया प्रयास शुरू होने की संभावना है। लंबे समय से कॉलेजियम की नियुक्ति में गतिरोध के चलते वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय के कामकाज को प्रभावित हो रहा है।

कॉलेजियम में नियुक्ति का संकट बरकरार
भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना के अलावा, कॉलेजियम में जस्टिस यू यू ललित, ए एम खानविलकर, डी वाई चंद्रचूड़ और राव भी शामिल हैं। पांच सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्तियों का फैसला करते हैं जबकि तीन सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश उच्च न्यायालयों में नियुक्तियों का फैसला करते हैं।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे के कार्यकाल के दौरान कॉलेजियम में नियुक्तियों को लेकर एक तरह का संकट शुरू हुआ था। जस्टिस बोबड़े जब भारत के मुख्य न्यायाधीश बने थे तो सर्वोच्च अदालत जजों की संख्या पूर्ण थी लेकिन वह अपने 18 महीने के कार्यकाल में एक भी नियुक्ति की सिफारिश किए बिना ही रिटायर हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+