रिटायरमेंट के बाद के ऑफर पर बोले जस्टिस सीकरी, चाहता हूं खत्म हो जाए पूरा विवाद
नई दिल्ली। सीबीआई निदेशक पद से आलोक वर्मा को हटाने का फैसला देने वाली समिति में शामिल रहे सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एके सीकरी की भूमिका को लेकर शुरु हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जस्टिस एके सीकरी ने सोमवार को कहा कि वह चाहते हैं कि उन्हें मिले पोस्ट रिटायरमेंट प्रपोजल पर विवाद थम जाना चाहिए। जस्टिस सीकरी ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश वाईके सभरवाल के जीवन पर आधारित एक किताब से जुड़े एक निजी समारोह से कहा, 'मैं नहीं चाहता कि यह विवाद और खिंचे। मैं चाहता हूं कि यह समाप्त हो।

जस्टिस सीकरी चाहते हैं खत्म हो विवाद
कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे जस्टिस सीकरी ने कहा कि, 'देखिए मैं किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहता। मैं चाहता हूं कि यह खत्म होना चाहिए।' इस पूरे मामले पर उन्होंने कोई और टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि लंदन स्थित राष्ट्रमंडल सचिवालय मध्यस्थता न्यायाधिकरण (सीएसएटी) में नियुक्ति के संबंध में पिछले साल सरकार की ओर से पेशकश किए जाने पर रविवार को विवाद शुरू हो गया था।

'चाहता हूं यह मामला अब दफन हो जाए'
दरअसल इसके तीन दिन पहले ही प्रधानमंत्री की नेतृत्व वाली एक समिति ने वर्मा को सीबीआई प्रमुख से हटाने का फैसला किया था। उस समिति में जस्टिस सीकरी मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल थे। हालांकि कई वरिष्ठ वकीलों ने जस्टिस सीकरी के खिलाफ इन आरोपों को खारिज किया। खुद जस्टिस सीकरी ने भी विवाद बढ़ने के बाद CSAT के लिए दी गई अपनी सहमति रविवार को वापस ले ली थी।
गलत तरीके से न्यायमूर्ति को निशाना बनाया जा रहा
वहीं पूर्व एटॉर्नी जनरल मुकल रोहतगी ने कहा कि कुछ नेताओं और कार्यकर्ता-वकीलों द्वारा उन्हें गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है । दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध नहीं है और जो लोग तथ्यों को नहीं जानते और दोनों चीजों की परिस्थिति को नहीं जानते। उन्होंने कहा कि जस्टिस सीकरी पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत और दुर्भावनापूर्ण है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट कर कहा था, 'जब इंसाफ के तराजू से छेड़छाड़ की जाती है, तब अराजकता का राज हो जाता है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications