हाउसफुल 4 फिल्म की शूटिंग के दौरान महिला कलाकार ने लगाया शोषण का आरोप

नई दिल्ली। बॉलीवुड में जिस तरह से मी टू अभियान की शुरुआत हुई है उसके बाद लगातार आरोपों का सिलसिला जारी है। मुंबई में एक बार फिर से एक महिला कलाकार ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। मुंबई के चित्रकूट स्टूडियो में जूनियर महिला कलाकार ने आरोप लगाया है कि उसके साथ यौन शोषण हुआ है। महिला का आरोप है कि वह हाउसफुल 4 फिल्म की शूटिंग कर रही थी, इस दौरान उसके साथ यौन शोषण किया गया है। महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की है, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

me too

महिला ने आरोप लगाया कि जब वह अपने साथियों के साथ बैठी थी, तभी पीछे से दो व्यक्ति पवन शेट्टी और सागर आते हैं। उनके साथ चार और लोग भी थे। इस दौरान ये लोग जबरन मेरी साथी को अपने साथ ले जाना चाहते थे। उन लोगों ने मुझे धमकी दी। मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो शेट्टी मुझे धक्का देने लगा और उसने मेरे निजी अंगो को छुआ। मैंने इस मामले में पुलिस से शिकायत दर्ज करा दी है। मैं चाहती हूं कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हो और वह जेल जाए।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई फिल्म अभिनेताओं में यौन शोषण का आरोप लग चुका है। इसकी शुरुआत नाना पाटेकर तनुश्री दत्ता विवाद से हुई थी। तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया था कि नाना पाटेकर ने उनके साथ 10 साल पहले हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान उनके साथ शोषण किया था। हालांकि नाना पाटेकर इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। लेकिन तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है, जिसके बाद नाना पाटेकर ने भी तनुश्री दत्ता को मानहानि का नोटिस भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें- #Metoo: बीसीसीआई ने राहुल जौहरी के पर लगे आरोपों की जांच के लिए गठित की कमेटी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+