दीप्ति सरना किडनैपिंग केस पर बोलीं जूही चावला, 'डर' फिल्म को ना करें ब्लेम
गाजियाबाद। गाजियाबाद में स्नैपडील इंजीनियर दीप्ति सरना के किडनैपिंग केस की खलबली सिर्फ यूपी और दिल्ली-एनसीआर में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड तक पहुंच गई है। किडनैपिंग मामले में आरोपी का बॉलीवुड फिल्म 'डर' से प्रभावित होने की बात सामने आने के बाद जूही चावला ने कहा है कि घटना के लिए 'डर' मूवी को ब्लेम नहीं करना चाहिए। आपको बताते चलें कि डर फिल्म में जूही चावला ने बतौर अभिनेत्री काम किया था।

लव एट फर्स्ट साइट
देवेंद्र ने पहली बार राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर डेढ़ साल पहले दीप्ति सरना को देखा था। उसी के बाद से देवेंद्र को दीप्ति से एकतरफा प्यार हो गया था और उसने दीप्ति को अपना बनाने की ठान ली थी। देवेंद्र ने 150 बार दीप्ति के लिए रेकी की थी। देवेंद्र, दीप्ति से शादी करके नेपाल बसना चाहता था। उसे लगता था कि दीप्ति उसके लिए बनी है।
हीरो बनकर दीप्ति को इंप्रेस करना चाहता था देवेंद्र
किडनैप करने के बाद देवेंद्र ने दीप्ति के सामने हीरो बनने के लिए भी कई चालें चलीं। उसने दीप्ति को बताया कि उसके साथी उसे मारना चाहते हैं, लेकिन वह उसको किसी भी तरह बचा लेगा। इतना ही नहीं उसने दीप्ति से यह भी कहा था कि उसके साथ जबरदस्ती भी की जा सकती है लेकिन जबतक वो यहां है कोई कुछ नहीं कर सकता। दीप्ति को देवेंद्र पर यकीन भी होने लगा था।
गिरफ्तार आरोपियों का प्रोफाइल
नाम काम और पढ़ाई पता
देवेंद्र उर्फ राजीव ऑटो चालक( बीए पास) सोनीपत के गांव कामी थाना सदर कोतवाली, हाल पता-खोडा।
प्रदीप उर्फ फौजी ऑटो चालक (8 वीं पास) सोनीपत के गांव कामी, सदर कोतवाली, हाल पता खोड़ा
मोहित पिता के साथ खेती(12 वीं पास) सोनीपत के कामी सदर कोतवाली निवासी
फईम साहिबाबाद मंडी में काम(7 वीं पास) बदायूं के गांव ककराला निवासी।
माजिद(फईम का भतीजा) मंडी में अमरूद की रेडी(5 वीं पास) बदांयू के गांव ककराला निवासी।
क्या है डर फिल्म की कहानी
फिल्म डर में शाहरुख खान (राहुल मेहरा) मन ही मन में जूही चावला (किरण) से प्यार करता है। जूही चावला को सनी देओल (सुनील मल्होत्रा) से प्यार है। उसके बाद शाहरुख जूही चावला को किडनैप करता है और उसे इंप्रेस करने की कोशिश करने लगता है। लेकिन फिर अंत में सनी देओल आता है और शाहरुख से लड़ाई होती है।
सनी देओल की गोली से शाहरुख की मौत हो जाती है। मरने से पहले शाहरुख खान कहता है कि "किरण, मेरी जिन्दगी तो तुम्हारे प्यार से शुरु होकर, तुम्हारे प्यार पे ही खत्म हो गई। मुझे पता है कि मैं तुम्हारा गुनहगार हूँ। लेकिन, मुझसे नफरत मत करना। I Love You...!". देखें वो आखिरी सीन:












Click it and Unblock the Notifications