सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाले जज रविंद्र जोशी का देर रात हुआ ट्रांसफर
Recommended Video

जयपुर। अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। खान की बेल पर होने वाली सुनवाई को लेकर अभी भी स्पष्ट स्थिति तय नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं आज प्रशासनिक फेरबदल के आधार पर उस जज का स्थानांतरण भी कर दिया गया जो सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार जिला और सत्र न्यायालयों के 87 न्यायधीशों का स्थानांतरण हुआ है। इस प्रक्रिया में रविंद्र जोशी का भी स्थानांतरण हो गया है जो सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाले थे। अब इस मामले की सुनवाई चंद्र कुमार सोनगरा करेंगे। उन्हें नया जज नियुक्त किय गया है। यह जानकारी शुक्रवार देर रात दी गई।

कोर्ट ने दोषी करार दिया
कोर्ट ने उन्हें काला हिरण के शिकार मामले में दोषी करार दिया है। 1998 में काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान सहित कई बॉलिवुड के कलाकार आरोपी थे, लेकिन सलमान खान को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। यह मामला उस वक्त सामने आया था जब सलमान खान हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान सलमान खान के साथ सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तबू भी आरोपी हैं।

सलमान खान पर आरोप था कि...
अभिनेता सलमान खान पर आरोप था कि उन्होंने फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की जोधपुर में शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया था। इस मामले में सलमान खान को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। ये मामला साल 1998 का है। इस मामले में सलमान खान के खिलाफ कुल 4 केस दर्ज हुए थे जिनमें से 3 केस में सलमान बरी हो चुके हैं। ये काला हिरण केस में सलमान खान के खिलाफ चौथा और आखिरी केस है।

वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत मामला दर्ज
काला हिरण शिकार मामले में इन सभी बॉलिवुड के कलाकारों के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जोधपुर के चीफ ज्युडिशिल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 25 मार्च को इस मामले में फैसला सुनाने की तारीख 5 अप्रैल तय की थी।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications