आसाराम बापू केस: जज को मिला धमकी भरा पत्र

टीवी रिपोर्ट की मानें तो सेशन जज मनोज कुमार व्यास को कर्नाटक से एक धमकी भरी चिट्ठी मिली है। उस चिट्ठी में लिखा गया है कि अगर उसने आसाराम बापू को गलत ठहराया तो उसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। ये चिट्ठी कर्नाटक के गुलबर्ग से भेजी गई है। जज ने ये चिट्ठी जोधपुर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और चिट्ठी भेजने वाले की तलाश में जुट गई है।
मालूम हो कि गुरुवार को आसाराम बापू ने खाना पीना छोड़ देने की धमकी दी है। जेल में मिलने पहुंचे अपने बेटे नारायण साईं और अन्य संतों से आसाराम ने यह बात कही। आसाराम ने कहा की अगर उन्हें कुछ दिन और जेल में रहना पड़ा तो वे अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे। आसाराम के जेल में बंद होने के बाद पहली बार जोधपुर पहुंचे नारायण सांई ने करीब एक घंटे तक अपने पिता से अकेले में मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications