जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी समेत इन विपक्षी नेताओं को किया फोन, द्रौपदी मुर्मू के लिए मांगा समर्थन
नई दिल्ली, जून 24। अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने ओडिशा की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा के नाम का ऐलान हुआ है। दोनों ही पक्ष अब अपने-अपने उम्मीदवार के लिए समर्थन की अपील कर रहे हैं। ऐसे में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से बात की है। जानकारी के मुताबिक, नड्डा ने इन दोनों नेताओं से द्रौपदी मुर्मू को सर्वसम्मति से समर्थन देने की अपील की है।

नड्डा ने इन नेताओं से की है बात
जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, फारुक अब्दुल्ला और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से फोन पर बातचीत की है। नड्डा ने इन सभी से द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का अनुरोध किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि नड्डा ने सभी नेताओं से कहा है कि राष्ट्रपति के चयन के लिए कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए, राष्ट्र और समाज हित के लिए सर्वसम्मति से चयन होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications