'केजरीवाल को सता रहा हार का डर', JP Nadda ने यूपी-बिहार के लोगों का अपमान करने का लगाया आरोप

JP Nadda News: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के साथ ही सत्ताधारी पार्टी आप समेत सभी राजनीतिक पार्टियां अपने चुनाव प्रचार में जुट गई है। इस बीच, भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आम आदमी पार्टी संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर यूपी-बिहार के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया।

जेपी नड्डा ने गुरुवार 09 जनवरी को अपने एक्स पर लिखा, 'पिछले 10वर्षों से दिल्ली पर आपदा बनकर भ्रष्टाचार का पहाड़ खड़ाकर लूट मचा रहे अरविंद केजरीवाल को अपनी हार का डर सताने लगा तो बौखलाकर उत्तर प्रदेश और बिहार के हमारे भाई - बहनों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने पर उतारू हो गए।'

JP Nadda

इतना ही नहीं, जेपी नड्डा ने आगे लिखा कि केजरीवाल ने यूपी-बिहार के हमारे लोगों को फर्जी वोटर कह कर उनका अपमान किया है। दिल्ली की जनता सत्ता से उखाड़कर उन्हें इसका जवाब जरूर देगी। तो वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल समय-समय पर पूर्वांचल के लोगों का अपमान करते रहे हैं।

उनके मन में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए नफरत भरी हुई है। कभी वो उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को शिक्षा व्यवस्था पर बोझ बताते हैं। आज उन्होंने पूर्वांचल के लोगों को नकली वोटर तक कह दिया। दिल्ली के विकास में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की बड़ी भूमिका है। दिल्ली के लोग आपके खिलाफ वोट देकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के अपमान का बदला लेंगे।

दरअसल, जेपी नड्डा का यह बयान अरविंद केजरीवल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आया है। केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि 15 दिन में नई दिल्ली विधानसभा में 13,000 नए वोट बनने कई अर्जी आई है। उत्तर प्रदेश और बिहार से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवा रहे हैं। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा खुलेआम उड़ा रहे कानून की धज्जिया रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+