जेपी नड्डा ने लखीमपुर की घटना को बताया दुखद, कहा- इस तरह नेताओं की गाड़ी का घेराव करना सही नहीं

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में बीते रविवार को एक दुखद घटना हुई, जहां पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को एक गाड़ी ने रौंद दिया। इसके बाद इलाके में जमकर बवाल हुआ। इस घटना में 8 लोगों की मौत हुई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। राज्य में अगले साल चुनाव हैं, जिस वजह से घटना ने राजनीतिक रंग ले लिया। शुक्रवार को बीजेपी चीफ जेपी नड्डा से इस घटना को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने इसे दुखदायी बताया।

nadda

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जेपी नड्डा ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जो कुछ भी हुआ, वो गलत हुआ। इसको राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए। सभी को इसे मानवता की दृष्टि से देखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अब विरोध का एक नया तरीका देखने को मिल रहा है। जिसमें नेताओं की गाड़ियों का घेराव किया जा रहा, ये तरीका गलत है। इस बारे में हमें सोचना होगा, क्योंकि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी के पास नहीं है।

नड्डा के मुताबिक लखीमपुर की घटना पर कानून अपना काम कर रहा है। जिसके तहत एक एसआईटी का गठन किया गया। जल्द ही पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। इस घटना में जो भी लोग जिम्मेदार होंगे, उनको छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं नए कृषि कानूनों को रद्द करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सबसे पहले लोगों को समझना होगा कि कई नेता जबरदस्ती किसान नेता बन गए हैं। पहले 22 हजार करोड़ का बजट होता था, लेकिन अब ये 1.23 लाख करोड़ का बजट है। सरकार लगातार किसानों की भलाई के लिए काम कर रही।

गृह राज्यमंत्री के बेटे पर है आरोप
किसान संगठनों के मुताबिक गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष ने ही किसानों को गाड़ी से रौंदा। जिसमें 4 किसानों की मौत हुई। किसान नेताओं ने आशीष के ऊपर गोली चलाने का भी आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आशीष से पूछताछ के लिए उन्हें समन भेजा, लेकिन वो अभी तक जांच दल के सामने उपस्थित नहीं हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+