JP Nadda:भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब जून 2024 तक बने रहेंगे BJP अध्यक्ष
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में जेपी नड्डा को 2024 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए रखने पर मुहर लग गई है। यानी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ गया है।

JP Nadda, दिल्ली में चल रही भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ाया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कार्यकारिणी के सामने राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा,सर्वसम्मति से उन्हें समर्थन मिला, जिसके बाद नड्डा जी जून 2024 तक अध्यक्ष बने रहेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ाए जाने की जानकारी देते हुए अमित शाह ने कहा कि,हमारे संविधान के हिसाब से संगठन का चुनाव होता है। ये वर्ष सदस्यता का साल है, कॉविड के करण समय पर सदस्यता का काम नहीं हो सका था, इस लिए संविधान के हिसाब से कार्य विस्तार किया गया है। ऐसे में राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा,सर्वसम्मति से समर्थन मिला।
अमित शाह ने कहा कि, नड्डा जी जून 2024 तक अध्यक्ष बने रहेंगे। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए हमारा बिहार में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट रहा, महाराष्ट्र में भी एनडीए ने बहुमत हासिल किया। यूपी में भी जीते, बंगाल में हमारी संख्या बढ़ी। नड्डा जी के नेतृत्व में हमने गुजरात में भी प्रचंड विजय हासिल की। पीएम मोदी के नेतृत्व में जेपी नड्डा के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया जाएगा। 2019 से ज्यादा सीटें जीती जाएंगी।
माना जा रहा है कि, बीजेपी ने ये फैसला इस साल नौ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए लिया है। नड्डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया। नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। इससे पहले पूर्व अध्यक्ष अमित शाह को भी 2019 में लोकसभा चुनाव तक विस्तार दिया गया था।
लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने वाले लालकृष्ण आडवाणी और अमित शाह के बाद तीसरे नेता बन गए हैं। हालांकि, राजनाथ सिंह भी दो बार पार्टी अध्यक्ष बने थे, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications