कोरोना की दूसरी लहर नहीं आती तो बंगाल में बीजेपी सत्ता में आती, जेपी नड्डा का दावा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के एक साल बाद जनसभा को संबोधित किया।
नई दिल्ली, 10 जून : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के एक साल बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की हार की समीक्षा की। उन्होंने दावा किया कि अगर कोरोना की दूसरी लहर नहीं आती तो बीजेपी सत्ता में आ जाती।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने चुनाव प्रचार को प्रभावित किया। इसका पूरा असर चुनाव परिणाम पर पड़ा। जिससे हम सत्ता में आने से चूक गए। बंगाल के लोगों से संपर्क करते हुए नड्डा ने कहा कि बीजेपी बंगाली गौरव को बनाए रखने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी। साथ ही इसे नीचा दिखाने की कोशिश करने वालों को बेनकाब करेगी।
चार चरण के बाद बिना प्रचार के हुए चुनाव
नड्डा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान हमने जो स्पीड पकड़ी थी, उससे यह बिल्कुल स्पष्ट था कि हम सही दिशा में जा रहे हैं और सत्ता में आएंगे। लेकिन चौथे चरण के मतदान के ठीक बाद कोविड की दूसरी लहर ने हमें अपना अभियान बंद करने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले साल आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। चौथे चरण के बाद अभियान लगभग ठप हो गया था और बाकी चरणों के चुनाव बिना किसी प्रचार के हुए।
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में करेंगे विजय रैली
उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि अगली बार हम सत्ता में आएंगे और ब्रिगेड परेड ग्राउंड (कोलकाता में) में विजय रैली करेंगे। कहा कि राज्य के लोग कथित अराजकता से तंग आ चुके हैं और बदलाव के लिए तरस रहे हैं। हमें लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखनी होगी और टीएमसी को हराना होगा। 294 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी को 77 सीटें मिली थीं। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की। पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, पार्टी सांसद अर्जुन सिंह और इसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय सहित पांच विधायक पिछले साल मई में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से टीएमसी में शामिल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications