छत्तीसगढ़ पुलिस ने पत्रकार विनोद वर्मा को घर से उठाया,कोर्ट ले जाया गया
journalist,vinod verma,chhattisgarh,india,police,arrest,
Recommended Video

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित घर से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वर्मा को गिरफ्तार में लेने के लिए छत्तीसगढ़ से पुलिस की टीम गाजियाबाद आई थी। उन्हें शुक्रवार सुबह 4 बजे गिरफ्तार कर लिया गया और बीते कई घंटों से पूछताछ की जा रही है। विनोद वर्मा को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार वर्मा को आज अदालत के समक्ष पेश किया गया। इस मामले पर पत्रकार उर्मिलेश ने जानकारी दी कि पुलिस ने विनोद वर्मा को गिरफ्तार में लिया है और उन पर धारा 385 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पत्रकार उर्मिलेश उर्मिल ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि वर्मा पर किसी मंत्री की पोर्न सीडी रखने का आरोपी बनाया जा है, इसीलिए उन्हें गिरफ्तार में लिया गया है।

पुलिस ने भी विनोद वर्मा को गिरफ्तार में लेने की बात कबूल की है लेकिन इस संबंध में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया गया है। वर्मा एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य भी हैं। वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश उर्मिल ने समेत कई वरिष्ठ पत्रकारों ने वर्मा के गिरफ्तार होने की जानकारी दी। इस मामले पर आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष कुमार ने लिखा है कि बीबीसी के पूर्व पत्रकार और अमर उजाला के डिजिटल एडिटर रहे विनोद वर्मा को संदिग्ध तरीके से गिरफ्तार किया गया है। क्या ये प्रेस पर हमला है?

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने इस गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जिस सीडी के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई है वो कई लोगों के पास है। वो सीडी मेरे पास भी है। इस तरह से किसी के घर से गिरफ्तारी कर लेना गलत है। वर्मा पर पुलिस ने रंगदारी और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। उन पर धमकी देकर पैसे मांगने का आरोप भी लगाया गया है।
ये मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर में दर्ज है। शिकायत कर्ता प्रकाश बजाज ने मीडिया को बताया कि वर्मा ने उनसे कहा था कि 'सीडी मेरे पास है तुम्हारे आका की CD है, ये कहा।' बजाज का दावा है कि इस सेक्स सीडी की 1,000 कॉपी बनवाई गई।












Click it and Unblock the Notifications