'माफ कर दीजिए, डराना चाहता था पर...', जब पत्रकार सौम्या विश्वनाथन के हत्यारों ने उसके माता-पिता से कहा?

Soumya Vishwanathan NewS Update: सौम्या विश्वनाथन के हत्यारों में से एक ने दिवंगत टेलीविजन पत्रकार के माता-पिता से संपर्क किया और उनसे माफी मांगी है। इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए सौम्या विश्वनाथन की मां माधवी विश्वनाथन ने याद करते हुए कहा कि, कैसे कई साल पहले उनकी बेटी की हत्या के दोषियों में से एक ने उनके पति से संपर्क किया था।

सौम्या विश्वनाथन के माता-पिता ने बताया कि वे अब "यह सब खत्म होने और इन लोगों को अधिकतम सजा मिलने का इंतजार कर रहे हैं।" माधवी विश्वनाथन ने कहा, ''15 साल हो गए। मुझे याद है कई साल पहले जब हम कोर्ट आए थे तो रवि कपूर ने मेरे पति से कहा था, 'माफ कर दीजिए अंकल, गलती हो गई... मैं तो डरना चाहता था, लेकिन गोली लग गई।'

Soumya Vishwanathan NewS Update

दिल्ली की एक अदालत 2008 में टेलीविजन पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के मामले में पांच दोषियों के खिलाफ 7 नवंबर को सजा सुनाएगी।

पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के आरोपी रवि कपूर, अजय सेठी, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक और अजय कुमार को कोर्ट ने दोषी ठहराया है। बता दें सौम्या विश्वनाथन की गोली मारकर हत्या के 15 साल बाद 18 अक्टूबर को कोर्ट ने सभी पांच आरोपियों को दोषी ठहराया है।

हालांकि न्याय मिलने में 15 साल की देरी हुई लेकिन सौम्या विश्वनाथन के माता-पिता न्याय मिलने का इंतजार कर रहे थे। सौम्या की मां का कहना है कि वो पांचों आरोपी के लिए फांसी की सजा नहीं बल्कि उम्रकैद की सजा चाहती हैं।

माधवी विश्वनाथन ने कहा है कि, 'मौत की सजा उतनी मुश्किल नहीं है। मौत एक पल में आ जाती है लेकिन मैं उन दोषियों को उसी दर्द में देखना चाहती हूं, जो दर्द उन्होंने मेरी बेटी तो दिया है।'

पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के आरोप में रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक, अजय कुमार और अजय सेठी को गिरफ्तार किया गया था और वे मार्च 2009 से हिरासत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+