मोदी के विरोधियों का मुंह बंद कराने वालीं पलकी शर्मा का एक और Video वायरल, अब क्या दे रही हैं ज्ञान?
Palki Sharma Video: भारतीय पत्रकार पलकी शर्मा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। कुछ दिनों पहले ऑक्सफोर्ड यूनियन में पलकी शर्मा के संबोधन का वीडियो वायरल हुआ था। अब पलकी शर्मा का एक और वीडियो वायरल हुआ है।
पलकी शर्मा ने ऑक्सफोर्ड यूनियन के संबोधन में भारत की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने वालों को जमकर धोया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने पलकी शर्मा के कुछ वीडियो शेयर कर, उनपर तंज कसा है।

वायरल हुआ पलकी शर्मा का एक और वीडियो, जानिए क्या कहा?
पलकी शर्मा का ये वायरल वीडियो राज शमानी के पॉडकास्ट 'Figuring Out' का है। पलकी शर्मा इस वायरल वीडियो में महाभारत के बारे में बात कर रही हैं। वीडियो में पलकी शर्मा कहती हैं, ''पांडवों को लेकर सब चाहते थे कि वो जीते...। लोग कहते थे कि वो धर्म के साथ हैं, उनकी लड़ाई धर्म के लिए है, पांडवों ने एक खेल में अपनी पत्नी की बाजी लगा दी थी...ये कहां से और किस तरह नैतिक रूप से उचित है?''
पलकी शर्मा आगे कहती हैं, ''युद्ध जीतने के लिए उन्होंने (पांडवों) हर तरीके के हथकंडे अपनाए थे। उसके बाद भी उन्होंने हर चीज को सही ठहराया था। श्रीकृष्ण भी उनका साथ दे रहे थे...ये भी कर लो...ऐसे भी कर लो...सबकुछ किया उन्होंने और वो जीत भी गए। उनका आज अच्छे लोगों में गिना जाता है। कैसे किया उन्होंने ये सब...। ये सब सिर्फ नैरेटिव सेट करने से हुआ...। अगर आपका आपकी कहानी पर कंट्रोल है तो, आप ऐसा कर सकते हैं। इसलिए मैं कहती हूं...भारत का जो ये वक्त है, इसमें हम अपने देश के लिए नैरेटिव सेट कर रहे हैं...अपने देश को शेप में ला रहे हैं।''
सोशल मीडिया पर पलकी शर्मा को लेकर क्या बोले लोग?
एक यूजर ने पलकी शर्मा का वीडियो शेयर कर लिखा, ''गोदी मीडिया की हीरोइन, राइट विंग की शेरनी पलकी शर्मा जानती हैं कि, उनकी कही गई बातें नैतिक रूप से उचित नहीं हैं, लेकिन फिर भी वे कुछ लोगों को खुश करने के लिए झूठी कहानी गढ़ती हैं। काश उन्होंने महाभारत पढ़ी होती और उसका अंत कैसा होता है, उन्हें पता होता।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''उन सभी लोगों के लिए जो क्वीन पालकी शर्मा का समर्थन कर रहे हैं।''
बदलते भारत की बात कर सुर्खियों में आईं पत्रकार पलकी शर्मा
ऑक्सफोर्ड यूनियन के संबोधन में पलकी शर्मा ने पिछले 10 सालों के भारत के बदलाव पर बात की थी। पलकी शर्मा ने बदलते भारत की बेहतरीन चीजें दुनिया को बताई थी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलकी शर्मा के इस वीडियो को ट्वीट कर उनकी तारीफ की थी। हालांकि पलकी शर्मा ऑक्सफोर्ड यूनियन वाला वीडियो एक साल पुराना था।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications