गौरी लंकेश मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी, बंदूक सप्लाई करने का है आरोप

बैंगलुरूः वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। कर्नाटक पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आरोपी केटी नवीन कुमार उर्फ होते मंजा से पुलिस को गौरीं शंकर मर्डर केस से जुड़ी हुई कुछ महत्वूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस असली हत्यारे तक पहुंच सकती है।

 journalist Gauri Lankesh murder case first arrest

कर्नाटक पुलिस ने नवीन कुमार नाम के शख्स को बेंगलुरु के मैजिस्टिक इलाके में मुख्य बस टर्मिनस के पास से कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद शख्स को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे पुलिस की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम की हिरासत में भेज दिया था। बता दें, एसआईटी वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि नवीन कुमार के कई उग्र संगठनों के साथ करीबी संबंध थे, वो हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर गौरी लंकेश के काफी नाराज था। हथियारों को लेकर वो कई बार मुंबई और पुणे आता-जाता रहता था।

सूत्रों के मुताबिक उसने कई आरोपियों और कई संगठनों के हथियार बेचे। पुलिस जांच कर रही है कि क्या वो सीधे तौर पर गौरी लंकेश की हत्या में शामिल था या उसने असली हत्यारों को हथियार उपलब्ध कराए।

पुलिस के मुताबिक गौरी लंकेश के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हत्यारों में से एक नवीन कुमार की तरह दिखता है। बता दें, गौरी लंकेश कन्नड़ टैब्लॉइड "गौरी लंकेश पत्रिके" की संपादक थी। उनकी 5 सिंतबर 2017 को बैंगलुरू में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें- पीएनबी घोटाला: पूर्व चीफ ऑडिटर को 12 दिन की CBI रिमांड पर भेजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+