Ratlam ka Sitara: 'Josh' ने दी नई पहचान, तरुण राठौर बने डांस इंडस्ट्री का मशहूर नाम!
नई दिल्ली, 14 जुलाई: मध्य प्रदेश के शहर रतलाम की पूरे देश में अपनी अलग पहचान है। स्वाद और पहनावे से अलावा रतलाम साहित्य, संगीत और संस्कृति में के लिए भी विख्यात है। ऐसे ही शहर से निकला एक युवा आज 'रतलाम का सितारा' बनकर चमक रहा हैं और वो सितारा कोई और नहीं बल्कि एक कामयाब कोरियोग्राफ, टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'नच बलिए सीजन-6' के लिए काम कर चुके तरुण राठौर हैं।

'जोश' पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग
तरुण राठौर आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने टैलेंट के दम पर वो हर रोज नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। तरुण राठौड़ कंटेंट क्रिएटर का बड़ा नाम बन चुके हैं। देश का फेमस डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस 3 (DID-3) में उन्होंने महज एक महीने की प्रैक्टिस में टॉप 100 पार्टिसिपेंट में अपनी शानदार जगह बनाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान की IPL टीम कोलकाता नाइट राइ़डर्स के लिए प्रोमो सॉन्ग भी बनाया हैं। तरुण शार्ट वीडियो ऐप 'जोश' पर काफी एक्टिव हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

मां ने निभाया पिता और माता दोनों का रोल
तरुण ने बताया कि बचपन में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। ऐसे में उन्हें और उनकी मां को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सामाजिक कुरीतियों की वजह से मां को पिता का घर छोड़ना पड़ा और वह तरुण को लेकर एक किराए के मकान में रहने लगीं। हालांकि तरुण का बचपन से डांस के प्रति झुकाव था, लेकिन मां ने उन्हें अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर लगाने के लिए कहा। 12th क्लास के बाद जब तरुण BBA करने इंदौर पहुंचे तो एक बार फिर उनका झुकाव डांस की ओर होने लगा, लेकिन सामाजिक दबाव और 'लोग क्या कहेंगे' के चक्कर में अपने पैशन को फॉलो नहीं कर सकें। इसके बाद MBA की और फिर जॉब करने लगे। डेली रूटिन लाइफ में वो ऐसे फंसें की डांस के दूरी बढ़ती चली गई।

मां ने पहली बार डांस फिल्ड में जाने के लिए कहा
तरुण ने मां के कहने पर ही अपने डांस पैशन को फॉलो किया। दरअसल, साल 2009 के दौरान आई वैश्विक मंदी में तरुण की जॉब चली गई थी। ऐसे में नौकरी जाने के बाद उन्होंने इंदौर छोड़कर वापस अपने घर लौटने का फैसला किया। कुछ दिनों तक ऐसे ही सब चलता रहा। एक दिन तरुण मां के साथ बैठकर टीवी पर डांस शो 'डांस इंडिया डांस' देख रहे थे। तभी अचानक तरुण के कान में मां की धीमी से आवाज आई, ऐसे में साफ ना सुन पाने की वजह से तरुण ने टीवी की आवाज धीमी करते हुए पूछा- मां, आपने कुछ कहा ? मां ने बोला हां, तुम अपने डांस के पैशन को फॉलो क्यों नहीं करते ? मां के मुंह के यह सुनकर तरुण भावुक हो गए, एक तरफ जहां उनकी आंखों में आंसू थे और तो दूसरी तरफ अपने अधूरे सपने की पूरा करने की ललक थी। उन्होंने अपनी मां को गले लगाया और फिर उनको थैंक यू कहा।

1 महीने की प्रैक्टिस में DID-3 के टॉप 100 में बनाई जगह
तरुण बताते हैं कि उन्हें प्रैक्टिस करते हुए ठीक से 1 महीने भी नहीं हुए थे, तभी उन्हें पता चला कि डांस इंडिया डांस-3 का ऑडिशन शुरू हो चुका है। काफी कम वक्त की प्रैक्टिस के बावजूद भी तरुण ने शो के टॉप 100 पार्टिसिपेंट में अपनी जगह बना ली। इस दौरान डांस किंग कहे जाने वाले रेमो डिसूजा तरुण से काफी प्रभावित हुए और उन्हें अपनी वैनिटी वैन में बुलाकर फिल्म ABCD-1 में डांस परफार्मेंस के लिए कहा। साथ ही अपने मैनेजर से संपर्क में रहने के लिए भी कहा। हालांकि रेमो के मैनेजर से तरुण की बात बन नहीं पाई और उनको मौका नहीं मिल पाया।

Josh App से मिली नई पहचान
आज डांस फिल्ड में अपनी खास पहचान बना चुकें तरुण शार्ट वीडियो प्लेटफॉर्म 'जोश' ऐप पर काफी पापुलर हैं। जोश पर उनके 9 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इतना ही नहीं वह जोश ऐप पर कई नामी ब्रांड के लिए कोरियोग्राफी कर चुके हैं। उनके किएट किए गए हुक स्टेप्स ब्रांड को बेहद पसंद आ रहे हैं। उनके हुक स्टेप को जोश ऐप पर लाखों यूजर फॉलो करते हैं। एमबीए के बाद डांस को अपना करियर बना चुके तरुण का कहना है कि अपने पैशन को फॉलो करने के साथ इंडस्ट्री में नाम और अपने काम के जरिए पैसे कमाने में बेहद मजा आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications