फिर आया गूगल ट्रांसलेशन कॉन्टेस्ट, जीतिये एंड्रॉयड वन फोन

बेंगलुरु। गूगल के नये अध्ययन के अनुसार अगले एक साल में आने वाले 90 प्रतिशत नये भारत में नये इंटरनेट यूज़र अंग्रेजी के नहीं बल्क‍ि क्षेत्रीय भाषा के होंगे। ऐसे में गूगल अपने ट्रांसलेशन टूल को और सशक्त बना रहा है, जिसमें आप भी सहयोग कर सकते हैं। वो भी एक प्रतियोगिता में भाग लेकर। जी हां गूगल ट्रांसलेशन कॉन्टेस्ट फिर से आया है, जिसमें भाग लेकर आप एंड्रॉयड वन फोन जीत सकते हैं। गूगल ने इसे नाम दिया है ट्रांसलेशनाथॉन

Translation Contest

भाषा का अच्छा ज्ञान रखने वाले लोगों की मदद के लिये गूगल इंडिया ने गूगल ट्रांसलेट के टूल को बेहतर बनाने के कठोर प्रयास शुरू कर दिये हैं, जिसमें हिंदी भाषा भी शामिल है। खास बात यह है कि गूगल की इस मुहिम के साथ आप भी जुड़ सकते हैं, बशर्ते आपको सही-सही अनुवाद करना आता हो।

क्या आप अपने ज्ञान के भंडार को गूगल के साथ शेयर नहीं करना चाहेंगे। अगर आपको हिंदी और अंग्रेजी दोनों का अच्छा ज्ञान है तो आप गूगल ट्रांसलेशन के इस उत्पाद से जुड़ कर कुछ शब्दों व छोटे-छोटे वाक्यों का अनुवाद कर सकते हैं।

क्या करना है आपको

अगर आप एक भारतीय नागरिक हैं, तो इस अनुवाद प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये गूगल ट्रांसलेशन कम्युनिटी से जुड़ना होगा, जिसके लिये आप यहां क्ल‍िक कर सकते हैं- https://translate.google.com/community । इसमें हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करना होगा। इस प्रतियोगिता की नियम एवं शर्तें पढ़ने के लिये आप यहां क्ल‍िक कर सकते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+