VIDEO: फिल्म मुंबई सागा का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन में दिखे जॉन अब्राहम
मुंबई। एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाने वाले जॉन अब्राहम की फिल्म मुंबई सागा का ट्रेलर जारी हो गया है। इस फिल्म में जॉन के साथ इमरान हाशमी भी हैं। इसके अलावा सुनील शेट्टी, समीर सोनी और रोनित रॉय जैसे कई सितारे भी इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में जॉन गैंगस्टर अमरत्या राव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है। फिल्म की कहानी 80 के दशक की है और इसमें दिखाया गया है कि अमर्त्य राव बॉम्बे की सड़कों पर पला बढ़ा है और भाई की मौत के बाद वो गैंगेस्टर बन जाता है।

इस फिल्म में जॉन अब्राहम का लुक और डायलॉग देखने लाया है। ट्रेलर में इमरान हाशमी पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, जो जॉन के साम्राज्य को खत्म करना चाहते हैं। ट्रेलर से साफ है कि जॉन बॉम्बे में राज करना चाहते हैं और वहीं, इमरान हाशमी उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। कई सीन में दोनों के बीच भिड़ंत को दिखाया गया है। अब जीत किसकी होती है यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। फिल्म में जॉन के अपोजिट काजल अग्रवाल हैं। ट्रेलर में उनकी एक ही झलक मिली है। वो कहती हैं- अमर्त्य के भाई के साथ जो हुआ उसके बाद उसे कोई नहीं रोक पाएगा।
जॉन फिल्म में जमकर मारधाड़ कर रहे हैं और रही-सही कसर डायलॉगबाज़ी पूरी कर रही है। जैसा कि ट्रेलर में अमर्त्य राव कहता भी है- बंदूक तो सिर्फ शौक के लिए रखता हूं, डराने के लिए नाम ही काफी है। फिल्म की कहानी संजय गुप्ता ने लिखी है। उन्होंने ही इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। फिल्म को प्रोड्यूसर भूषण कुमार की टी-सीरीज, कृष्णा कुमार, अनुराधा गुप्ता और संगीता अहिर हैं। फिल्म 19 मार्च 2021 को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म पिछले साल 19 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के कारण डिले हो गई है।
देखिए ट्रेलर
-
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications